
**धनेली में व्याख्याता श्री धन सिंग गंजीर का विदाई सम्मान समारोह आयोजित**
धनेली, 02 अगस्त 2025: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धनेली में पदस्थ व्याख्याता श्री धन सिंग गंजीर के विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री हीरक मंडल, अरमरीकला के समस्त पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री अटनागर जी, गायत्री शक्तिपीठ गुरुर के सहसंयोजक डॉ. गोपाल साहू जी, हीरक मंडल के संयोजक श्री यशवंत कुमार साहू जी, डॉ. हरीकृष्ण गंजीर, श्री शंकर लाल साहू सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन उपस्थित थे। सभी ने श्री गंजीर के योगदान की सराहना की और उनके भावी जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
यह समारोह श्री गंजीर के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को सम्मानित करने का एक भावपूर्ण अवसर रहा।





