hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*आरोपी द्वारा अपनी व अपनी बहनों की शादी नही होने से ईश्वर को दोषी मानकर किया गया था तोड़फोड़..*

 

बालोद/ मामले की विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नेमलाल साहू पिता बुध्दलाल साहू उम्र 49 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम ओरमा वार्ड क्रमंाक 01 में स्थिति तालाब के पास शिवलिंग व नंदी की मूर्ति गांव के सहयोग स्थापित किया गया था जिसमें गांव के लोग पूजा अर्चना करते हैं, दिनांक 23.07.2025 के करीबन रात्रि 11ः00 बजे तक गांव के लोग वहां पर बैठे थे, तब तक मंदिर में स्थित शिवलिंग एवं नंदी का मूर्ति सही था, किन्तु दिनांक 24.07.2025 के प्रातः 05ः00 बजे गांव के लोग पुजा करने गये तो देखे कि मंदिर में तोड़ फोड कर क्षति पहुंचाया गया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 298 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

 

मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योेगेश पटले के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एव थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना एवं सायबर सेल बालोद की टीम गठित किया गया था।

सूचना मिलते ही एसडीओपी बालोद, थाना प्रभारी बालोद एवं सायबर के स्टाफ घटना स्थल पहंुचे l घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली गई एवं ग्रामीणों को आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने आश्वासन देकर किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराने के संबंध में समझाइश दी गई। पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी करने के बाद संदेही नरेन्द्र निषाद उर्फ लल्लू पिता रामलाल निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी शीतला पारा ग्राम ओरमा थाना व जिला बालोद को पुछताछ किया जो गोल मोल जवाब दे रहा था जिसे बारीकी से पुछताछ करने पर अंततः टूटकर बताया कि दिनांक 23.07.2025 को वह राज मिस्त्री का काम कर शराब पीकर अपने ग्राम ओरमा गया और खाना खाकर आराम करते हुए सोचने लगा कि मेरी शादी एवं मेरी दो बहनों की शादी नही हो रही है, इस बात के लिए भगवान दोषी हैं, सोचकर गुस्से में आकर रात्रि 12बजे शिव मंदिर में मूर्ति खंडित कर तालाब मे फेंक दिया एवं मनोज निषाद के साथ पूर्व में हुए विवाद की गुस्सा से मनोज निषाद के चार नग सायकल को तालाब मे फेंक दिया, आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार किया गया है, उक्त गठित टीमों द्वारा तत्परता से आरोपी को पकड़ने में थाना बालोद एवं साइबर सेल बालोद स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही,,

संबंधित पोस्ट

नशा मुक्त मुंगेली का संकल्प एसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की विशेष ‘‘पहल’’ मुहिम से जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस ने बढ़ाया एक और कदम।

rakeshbhaskar

कार पार्किंग नीलामी में धांधली एवं षड्यंत्र पूर्वक सांठगांठ से भ्रष्टाचार करके लगातार नीलामी कराए जाने को लेकर सौपा ज्ञापन

Chunesh Sahu

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर आज बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक

Sakshi Bansod

निजी यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्सव के दौरान मारपीट, जूनियर के साथ पहुंचे युवकों ने की सीनियर की पिटाई, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Sakshi Bansod

शासकीय नवीन महाविद्यालय, फ़ास्टरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम पंचायत बीजातराई में भव्य समापन

rakeshbhaskar

सन राइस इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में मनाई गई वार्षिक उत्सव।

hindmedianews