hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

थाना कोतवाली में लामबंद हुए चंद्रवंशी समाज, मारपीट व जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, कवर्धा जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए चंद्रवंशी समाज ने सोमवार को थाना कोतवाली परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। समाज के सैकड़ों लोग पीड़ित आनंद चंद्रवंशी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

घटना मगरदा निवासी आनंद चंद्रवंशी के साथ कथित रूप से हुई मारपीट की है। आनंद चंद्रवंशी के अनुसार, वह जब कवर्धा के नेशनल हाईवे-30 पर नैना मोटर्स के सामने से गुजर रहे थे, तब उन्होंने कुछ लोगों को एक कार चालक के साथ मारपीट करते देखा। उन्होंने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो सागर साहू, पूरन पाली और उनके साथ मौजूद 40-50 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, लाठी-डंडे, लात-घूंसों से उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन भी लूट ली। गंभीर रूप से घायल आनंद किसी तरह जान बचाकर चंद्रायन अस्पताल पहुंचे। उन्हें पीठ और बाएं आंख में गंभीर चोटें आई हैं, आंख में खून का जमाव भी पाया गया है।

इस मामले को लेकर चंद्रवंशी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने सागर साहू, पूरन पाली सहित अन्य दोषियों पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की, तो समाज उग्र आंदोलन करेगा।प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए वरना चक्का जाम और जिलेव्यापी विरोध प्रदर्शन के लिए समाज बाध्य होगा।

पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन पीड़ित और समाज के लोग अब तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

जिला चिकित्सालय का ओपीडी खुलने के समय में हुआ संशोधन सुबह 9 से दोपहर 01 और शाम 5 से 7 बजे तक रहेगा खुला

Chunesh Sahu

रेस्क्यू टीम तमिलनाडु से कबीरधाम जिले के चार बंधक श्रमिकों को लेकर पहुची कवर्धा

hindmedianews

*जिला पंचायत सभागार में मनाया संविधान दिवस, अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा संविधान समावेशी भारत की नींव* 

Chunesh Sahu

बिजली विभाग की लापरवाही: विद्यालय परिसर में लटका है बिजली का मेन तार, छात्रों का जान खतरे में 

hindmedianews

विकास सोनी बने छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष

hindmedianews

दिव्यांगता: अधिकार, अवसर और आशा” पुस्तक को मिला समाज कल्याण विभाग से प्रशंसा पत्र 

Sakshi Bansod