hindmedianews
Breaking News
अन्य
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*रायगढ़ जिले में अडानी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए हजारों पेड़ों की कटाई: भाजपा सरकार का एक पेड़ मां के नाम मुहीम साबित हो रहा सिर्फ फोटोबाजी – ओंकार साहू* रायगढ़ जिले के तनवार ब्लाक के 14 गांवों में पेड़ों की कटाई एक बड़ा मुद्दा बन गया है, जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी ओंकार साहू व सभी कांग्रेस विधायक के साथ निरीक्षण के लिये पहुंचे जहां अडानी कंपनी द्वारा कोल ब्लॉक आवंटन के नाम पर मुड़ागांव व सरायटोला गांव में 26 और 27 जून को 5000 से अधिक पेड़ दो ही दिन में बर्बारता पूर्वक काट दिये गया हैं। जिसके लिये ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर किया था जो अभी भी हाईकोर्ट में विचारधीन है | जिसका विरोध ग्रामीणों ने ग्राम सभा में भी की हैं | जिसको लेकर 14 गांव के ग्रामीणजन महीनों से आंदोलनरत हैं |

ग्रामीणों ने बताया की जिस दिन आडानी कंपनी के कर्मचारी वनो की कटाई के लिए पहुंचे थे उस दिन लगभग 500 से अधिक कर्मचारी लकड़ी काटने का मशीन लेकर पहुंचे जहां 2000 की संख्या में पुलिस फोर्स के संरक्षण में उस गांव के जंगल को उजाड़ने कार्य हुआ ग्रामीणों का कहना है इससे पर्यावरण और ग्रामीणों की आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पेड़ों की कटाई की अनुमति कैसे दे सकता है जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है , यह एक बड़ा सवाल है।

। जब मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं उसके बावजुद पुलिस ने ग्रामीणों के विरोध को दबाने के लिए बल का प्रयोग किया। और ग्रामीणों को गिरफ्तार के साथ में पेड़ों की कटाई के दौरान पुलिस की पहरेदारी भी की गई थी। यह भाजपा सरकार में कैसी प्रशासनिक व्यवस्था है | ग्रामीणों ने बताया कि वनों की कटाई के लिये फर्जी सिग्नेचर कर फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव बनाया गया है क्योंकि उस ग्राम सभा प्रस्ताव में जय शंकर राठीया नाम का सिग्नेचर जबकी उन 14 गांवो में जयशंकर राठीया नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं है जिससे सिद्ध होता हैं कि ग्राम सभा का प्रस्ताव फर्जी है

 

| इन घटनाओं पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार अपने चहेते अडानी कंपनी के फायदे के लिए पर्यावरण और ग्रामीणों के हितों को जानबुझके नजरअंदाज कर रही है। साथ में विधायक ओंकार साहू ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा बीजेपी सरकार का एक पेड़ मां के नाम मुहिम एक फोटोबाजी साबित हो रहा हैं कभी प्रधानमंत्री मोदी जी को पेड़ लगाते हुए दिखाया जाता हैं कभी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जबकी वे जहां से चार बार के सासंद थे उसी क्षेत्र के हजारों पेड़ काटे जा रहे है उसे हम एक कहावत के माध्यम से समझ सकते है चोर ह लोहा के साबर ल चोरी करके ननकिन सुई ल दान करे | उन्होंने कहा इसी कहावत का चरीतार्थ हमें रायगढ़ , हसदेव समेत प्रदेश में देखने को मिल रहा है | जिससे ग्रामीण चिंतित है |

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में सुलग रहा भट्ठों की आग…भट्ठों की आंच से झुलस रहा शासन का राजस्व* *खनिज विभाग को रेत से नहीं मिल रही फ़ुर्सत…..* *अवैध लाल ईंट से कारोबारी हो रहे हैं लाल..*

Chunesh Sahu

ईंट भट्टों में खप रही इमारती लकड़ी, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल रेंगाखार वन परिक्षेत्र सहित वन मंडल कवर्धा में अवैध लकड़ी जलाने का खेल जारी, कार्रवाई नहीं होने से बढ़ी नाराजगी

Sakshi Bansod

*सत्ता बदली, सरकार बदली, लेकिन नहीं बदली ग्राम सड़क की बदहाली..* *प्रधानमंत्री के नाम पर कालिख डामर पोत रहा PMGSY विभाग…*

Chunesh Sahu

*राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेठ स्वयंसेवक अवार्ड से सम्मानित महेन्द्र साहू*

Chunesh Sahu

*ख़बर का हुआ असर…* *रेफर मामले में नोटिस जारी…24 घण्टे भीतर जवाब तलब की मांग….* *अस्पताल में कमीशन गीरोह सक्रिय होने की ख़बर… सूत्र…*

Chunesh Sahu

लोकसभा अध्यक्ष कांकेर जसवंत सिन्हा एवं छाया विधायक गुण्डरदेही के नेतृत्व में गुंडरदेही विधानसभा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Chunesh Sahu