hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है : भावना बोहरा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा ,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल से पूरे विश्व में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा सामुदायिक भवन परिसर,पंडरिया में “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई और नगरवासियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान भावना बोहरा व सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिसर में पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को भी भारत की प्राचीन सभ्यता को आगे बढ़ाने मे अपनी भूमिका निभाएं और इस परंपरा को आत्मसात कर एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ते हुए स्वस्थ भारत का निर्माण करें तभी यह दिन सार्थक होगा। योग केवल हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि बौध्दिक एवं मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का वह अमूल्य धन है जिसके माध्यम से करोड़ों लोग एक स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली से जुड़ रहें हैं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति के इस विरासत को अपनाकर स्वस्थ जीवन का अनुभव कर रहें हैं। इस वर्ष “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” के उद्देश्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस समान्य जा रहा है। इसका उद्देश्य हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग व जागरूक बनने के साथ ही हमारी प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। जिस प्रकार हम अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हैं उसी प्रकार हमें अपने पर्यावरण व अपने आस-पास में स्वच्छता बनाए रखने का सन्देश देता है जिससे हम अपनी पृथ्वी को भी स्वस्थ बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ समाज के साथ ही स्वस्थ पर्यावरण की सौगात भी दे सकें।

उन्होंने आगे कहा कि यह हम सभी भारतीयों के लिए एक गौरवशाली दिन है कि भारतीय सभ्यता का आज पूरे विश्व मे प्रसार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें बताता है कि योग हमारे शरीर के लिए जरूरी है। योगाभ्यास तनाव को दूर करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और एक स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाता है। नियमित योग करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि हमारे शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का तरीका है। यह हमें स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इस साल की थीम है कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, यानी खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना है। हमें योग को सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन की आदत बनाना चाहिए।

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे जी, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी जी, जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू, उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी, पार्षद व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका पंडरिया के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 60 पदों की मिली स्वीकृति

hindmedianews

पुलिस अधीक्षक ने ली आज रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी* *जनरल परेड में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल*

Chunesh Sahu

जिले में पूरे हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मुख्य समारोह में संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने किया ध्वजारोहण

Chunesh Sahu

BIG BREAKING *जुआ खेलते 46 लोगों के विरुद्ध अलग-अलग 05 प्रकरणों पर कि गई वैधानिक कार्यवाही* 

Chunesh Sahu

PM आवास में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई जिला पंचायत CEO का एक्शन, 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक बर्खास्त

Sakshi Bansod

ग्राम गागरा में कविता बाबर ने आलु बीज का वितरण किया 

Chunesh Sahu