hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

भ्रामक रही प्रकाशित समाचार : सोनवाही के पास नहीं हुई हालिया सागौन कटाई,जांच में हुआ खुलासा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

स्थल पर पाए गए सभी ठूंठ 1 से 3 वर्ष पुराने हैं, जिन पर विभाग द्वारा पूर्व में नियमानुसार कार्यवाही की जा चुकी है

 

कवर्धा। 14 जून 2025 के अंक में प्रकाशित समाचार “विभागीय अनदेखीः बेशकीमती सागौन की हो रही अंधाधुंध कटाई” में सोनवाही ग्राम के समीप सागौन कटाई के संबन्ध में समाचार प्रकाशित किया गया। इस समाचार को गंभीरता से लेते हुए वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल द्वारा तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।

अधीक्षक, भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी चिल्फी, परिक्षेत्र सहायक एवं परिसर रक्षकों की संयुक्त समिति गठित कर समाचार में प्रकाशित स्थल की पहचान की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित स्थल वनखंड क्रमांक पी.एफ. 169 (परिसर मचियाकोन्हा) है। गहन निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि प्रकाशित समाचार में उल्लिखित अवैध कटाई की जानकारी भ्रमवश दी गई है। स्थल पर पाए गए सभी ठूंठ 1 से 3 वर्ष पुराने हैं, जिन पर विभाग द्वारा पूर्व में नियमानुसार कार्यवाही की जा चुकी है। संबंधित वनोपज को पहले ही जब्त कर काष्ठागार चिल्फी में सुरक्षित परिवहन किया गया था। सभी विवरण वन विभाग के पंजियों में दर्ज हैं और मौके पर उनका मिलान कर पंचनामा भी तैयार किया गया, जिस पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों, पंचगण एवं स्थानीय ग्रामीणों के हस्ताक्षर प्राप्त किए गए। जांच दल की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि वर्तमान में उक्त क्षेत्र में कोई अवैध कटाई नहीं हो रही है और प्रकाशित समाचार तथ्यों से परे एवं भ्रामक है।

संबंधित पोस्ट

पीपल दा ढाबा को किया गया सील अवैध शराब व रसोई गैस का उपयोग सहित लड़ाई झगड़े का मामला 

hindmedianews

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में प्रारंभ, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sakshi Bansod

कट्टे धारी गैंग, कट्टे की नोक पर युवक से पैसे ऐंठने का सम्भावना….पूरा मामला आकांक्षा डेलिनीड्स के पीछे बन्द कमरे में वारदात को अंजाम देने की फिराक नाकाम….

Chunesh Sahu

पंडरिया:- तपते धूप व गर्मी के बीच नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिलाने पहुचें छात्र /छात्राएं। 

hindmedianews

प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ देश की रक्षा में भी आदिवासी समाज का योगदान अतुलनीय : भावना बोहरा

hindmedianews

कबीरधाम में एंबुलेंस के नाम पर चल रहे मौत के वाहन:नियमों की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदार मौन

hindmedianews