hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मेडल विजेता सूरज की शर्मनाक करतूत से छत्तीसगढ़ शर्मसार: यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस ने हथकड़ी वाली तस्वीर क्यों नहीं की जारी?

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

@अजय जांगड़े

कवर्धा। नेपाल में देश का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज ठाकुर को यौन शोषण के आरोप में कबीरधाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 जून की रात 8:20 बजे कवर्धा नगर से हुई इस गिरफ्तारी ने पूरे जिले को चौंका दिया है। आरोप है कि सूरज ने शादी का झांसा देकर एक युवती का बार-बार शारीरिक शोषण किया और बाद में दूसरी युवती से सगाई कर पीड़िता को धोखा दिया।

28 वर्षीय सूरज ठाकुर निवासी ठाकुरपारा, कवर्धा नगर पालिका परिषद के जिम का संचालक भी है। पीड़िता उसी जिम में व्यायाम के लिए आती थी। पुलिस ने मामला महिला थाना कबीरधाम में दर्ज किया है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2)(एन), 313 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

सम्मान से शर्मिंदगी तक
कुछ माह पहले ही सूरज को नेपाल में पदक जीतने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया था। लेकिन अब वही हाथ जो मेडल थामते थे, हथकड़ी में जकड़े जा चुके हैं। ये मामला न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य में खेल और सामाजिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

हथकड़ी वाली तस्वीर को लेकर सवाल

सवाल उठ रहा है कि पुलिस ने सूरज की गिरफ्तारी के बाद उसकी हथकड़ी लगी तस्वीर सार्वजनिक क्यों नहीं की। क्या यह एक पदक विजेता के प्रति ‘छवि संरक्षण’ की कोशिश है? या फिर मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस सतर्क है? पुलिस की चुप्पी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।

कई और पीड़िताओं की आशंका
स्थानीय सूत्रों और सामाजिक संगठनों के अनुसार, सूरज ठाकुर द्वारा अन्य युवतियों को भी जिम के जरिए निशाना बनाने की आशंका है। लोकलाज के कारण कई महिलाएं अब तक सामने नहीं आई हैं। यह मामला अब एक व्यक्ति विशेष की करतूत से बढ़कर सामाजिक चिंता का विषय बनता जा रहा है।

पुलिस की सख्ती, न्यायिक रिमांड की मांग
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आरोपी और पीड़िता दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और साक्ष्य एकत्र कर न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संबंधित पोस्ट

व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि के चलते गांव के विकास को ठेंगा…! 00 जनपद सदस्य और सरपंच एक ही गांव में निवासरत…! लेकिन विकास से कोई सरोकार नहीं । 00 सरपंच के खिलाफ़ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिकायत की तैयारी…!

Chunesh Sahu

ग्राम टिकैत पेण्ड्री में हत्या के नियत से धारदार हथियार से वार करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

Sakshi Bansod

*राष्ट्र व समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत 100 विभूतियों को वक्ता मंच ने किया सम्मानित* *रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर को विभूति अलंकरण सम्मान से किया गया अभिनन्दन*

Chunesh Sahu

कट्टे धारी गैंग, कट्टे की नोक पर युवक से पैसे ऐंठने का सम्भावना….पूरा मामला आकांक्षा डेलिनीड्स के पीछे बन्द कमरे में वारदात को अंजाम देने की फिराक नाकाम….

Chunesh Sahu

भाजपा पर टिकट बेचने का आरोप… नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़

Chunesh Sahu

ओबीसी महासभा ने लंबित राष्ट्रीय जनगणना, आरक्षण, प्रोटेक्शन बिल पारित करने के मुद्दे पर मशाल रैली निकाल कर आंदोलन का किया शंखनाद

hindmedianews