hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*राष्ट्र व समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत 100 विभूतियों को वक्ता मंच ने किया सम्मानित* *रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर को विभूति अलंकरण सम्मान से किया गया अभिनन्दन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*राष्ट्र व समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत 100 विभूतियों को वक्ता मंच ने किया सम्मानित*

*रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर को विभूति अलंकरण सम्मान से किया गया अभिनन्दन*

  प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा  16 अप्रैल को राजधानी के वृंदावन सभागृह में संपन्न विभूति अलंकरण समारोह में समाज की बेहतरी के लिये कार्यरत 100 व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा थे । अध्यक्षता विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने की । विशिष्ट अतिथि सुधीर शर्मा , एच सी डेहरे एवं रुकमणि रामटेके थे । वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि रायपुर , भिलाई , धमतरी , राजिम , गरियाबंद , राजनंदगांव व बालोद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही संस्थाओ व व्यक्तियों का इस अवसर पर अभिनंदन किया गया । मुख्यत : खेल, शिक्षा , राजनीति ,चिकित्सा ,पत्रकारिता , लेखन , समाज सेवा , शिक्षा ,साहित्य , कला,संस्कृति , गायन , वादन , रक्तदान व आध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया ।

सम्मान के इस कड़ी में श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर 29बार रक्तदान AB+ रक्तदाता,रक्तमित्र, रक्तवीर को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु विभूति अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया l

  • उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा प्रतिवर्ष विभूति अलंकरण समारोह के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रदेश की प्रतिभाओ का सम्मान किया जाता है । आज इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सम्मानित हो रहे लोगो के मानवता से परिपूर्ण कार्यों के कारण ही प्रदेश की अलग पहचान बनी हुई है । आज इस अवसर पर राजेश पराते , शुभम साहू , विवेक बेहरा , प्रगति पराते , यशवंत यदु , डा इंद्रदेव यदु , हरिशंकर सोनी , लीलाराम साहू , दुष्यंत साहू , मिनेश साहू , विकास कश्यप , मोहन निषाद , कुलदीप चंदेल , संजय साहू , कुमुद लाड , डॉ कमल वर्मा , ज्योति शुक्ला सहित पूरी टीम वक्ता मंच उपस्थित थी । कार्यक्रम के दौरान शहर की बाल प्रतिभाओ ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

ख़बर का असर..* *अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम प्रशासन का बुल्डोजर….* *आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्यवाही…*

Chunesh Sahu

पुराना नोट–सिक्का के नाम पर 11.70 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार

Sakshi Bansod

नशीले टेबलेट और सीरप बेचने वालों पर होगी कार्यवाही__सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी*

Chunesh Sahu

*दोनो हाथ मलाई में मुंह कढ़ाई में…* की सार्थकता अतिक्रमण में साबित… *तहसीलदार के आंखो के सामने घास जमीन में अतिक्रमण…*

Chunesh Sahu

विद्यालय केशली गोड़ान में जलवायु परिवर्तन पर कार्य

hindmedianews

ग्राम गनियारी की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान:मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता ने हासिल किया द्वितीय स्थान

hindmedianews