
*इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा कि बहन सोफिया कुरैशी कर्नल और एयरफोर्स विंग कमांडर बहन व्योमिकासिंह जी को सेल्यूट दोनों जाबाज वीर बहादुर महिलाओं को जिन्होंने इस युद्ध की घड़ी में अदम्य साहस का परिचय दिया और देश के लिये लड़ी।भारतीय सेना ने आतंकवादियों के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर अपनी वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया है। जिन आतंकवादियों ने इस देश की बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर उन्हें बता दिया है कि हमारे देश की बेटियों के सिंदूर की कीमत क्या होती है।विधायक जी ने कहा कि हमारी भारतीय सेना हमारे सुरक्षा कवच की तरह हमारी रक्षा करती है। हमारे देश के सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नही हटते। उन्होंने कि हमारे देश की सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, वह दर्शाता है कि जब तक हमारी सेना हमारी सुरक्षा कर रही है तब तक कोई हमारे देश का बाल भी बांका नही कर सकता।*

हिन्द मिडिया याद राम साहू





