hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

होली व रामनवमी मनाने हुई शांति समिति की बैठक..!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

दिनांक 12.03.2025 को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल एवं  पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं चौकी प्रभारी बाजार चारभाटा  संतोष सिंह ठाकुर की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौकी बाजार चारभाटा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के नवनिर्वाचित सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं कोटवार उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी होली 13 और 14 मार्च तथा ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक रूप से मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे होली के दौरान मर्यादित रूप से रंग-गुलाल का प्रयोग करें तथा नशे से दूर रहते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखें।

यदि किसी भी स्थान पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस चौकी को सूचित करने के लिए कोटवार एवं उपस्थित नागरिकों को निर्देशित किया गया।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई—

1. मालवाहक वाहनों का दुरुपयोग न करें – सभी सरपंचों एवं कोटवारों को निर्देशित किया गया कि गांवों में मालवाहक वाहनों जैसे ट्रैक्टर, छोटा हाथी, पिकअप आदि में सवारी बैठाकर न ले जाया जाए। इस संबंध में कोटवारों को अपने-अपने गांव में प्रतिदिन मुनादी करने के निर्देश दिए गए।

2. रामनवमी पर्व पर बारात एवं सगाई यात्रा संबंधी निर्देश – रामनवमी पर्व के दौरान अधिक संख्या में शादियां होती हैं, जिनमें बारात एवं चौथीया बारात जैसे आयोजनों में अक्सर मालवाहक वाहनों का उपयोग किया जाता है। इस पर रोक लगाने के लिए कोटवारों को मुनादी करने एवं सरपंचों को ग्रामवासियों को आवश्यक समझाइश देने हेतु निर्देशित किया गया।

3. शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था – त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहेगा तथा आवश्यकतानुसार सतत निगरानी एवं गश्त की जाएगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि होली, ईद एवं रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। सभी ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की गई है ताकि त्योहार उल्लासपूर्वक एवं सुरक्षित रूप से मनाया जा सके।

संबंधित पोस्ट

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीः अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से सह परिवार मिले विधायक देवेंद्र यादव, प्राप्त किए आशीर्वाद

Sakshi Bansod

थाना फास्टरपुर के फरार सट्टा खाईवाल कुख्यात आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा लाला महराज के लिए ईश्तहार जारी

rakeshbhaskar

सावन महीने में शराब बिक्री पर रोक लगाए सरकार: रवि मानिकपुरी

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

Sakshi Bansod

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत होगें जिले में विविध कार्यक्रम

hindmedianews

मतगणना: निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Sakshi Bansod