hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी, 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। इच्छुक युवा 12 मार्च से अपना ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट
http://www.joinindianarmy.nic.in/
पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। इच्छुक युवा सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं।
अभ्यार्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा सीईई के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा सीईई जून 2025 मे होने की संभावना है।
किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए युवा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना के अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झांसे में न आए।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ के बजट में GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर : मनीष पांडेय

Sakshi Bansod

किसान महा सम्मेलन*

Chunesh Sahu

‘विद्यार्थियों के द्वारा चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन, तालाबंदी किए जाने पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार‘ कलेक्टर ने सभी ब्लॉक के प्राचार्यों की बैठक लेकर अनुशासित रहने के दिए निर्देश

Chunesh Sahu

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

Chunesh Sahu

मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी! कबीरधाम सहित 14 अलग अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना,प्रशासन अलर्ट मोड पर

hindmedianews