hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाया

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के बोड़ला के ग्राम सिंघनपुरी हाथीडोब एवं चिमरा पहुंचकर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदन प्रगट की। सड़क हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि भी दी।
उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने इस घटना को लेकर अपने गहरे दुःख और संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में हम मृतकों के परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ किया जा सके। इस अवसर पर  राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष  कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  मनहरण कौशिक,  गुलाब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र बघेल, अपर कलेक्टर  विनय पोयाम, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल राज सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण उपस्थित थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कवर्धा के सरोदा डैम पलानी पाट के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोग के निधन हो गए थे, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने इस हादसे के बाद जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। आज सुबह अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच  शर्मा ने रायपुर से सीधे कवर्धा अस्पताल का दौरा किया और हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में घायल व्यक्तियों के इलाज की स्थिति का जायजा लिया और इलाज में कोई भी कमी न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर हस्ताक्षर, आरक्षण संशोधन विधेयक अब भी लंबित कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब

Sakshi Bansod

नामदेव कोमिली पीएचडी की उपाधि,मित्रों में उत्साह का माहौल

hindmedianews

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

*सट्टा सरगना के सिर से उतरा ताज…..* *वीडियो खोलेगा सरगना का राज़….*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जहां लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Sakshi Bansod

उप-मुख्यमंत्री  विजय शर्मा सड़क दुर्घटना में मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

hindmedianews