hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में ही पहुंच जाएंगे रायपुर से दुर्ग, तैयार हो रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत बन रहे दुर्ग-रायपुर सिक्सलेन बायपास के निर्माण कार्य में अब तेजी आ गई है। राजधानी रायपुर के अभनपुर विकासखंड के अंतर्गत कोलर के पास पुराना धमतरी मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इस बायपास का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

दुर्ग-रायपुर बाईपास रोड: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है कि दुर्ग-रायपुर सिक्सलेन बायपास का निर्माण निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। एनएचएआई के मुताबिक मुंबई-कोलकाता इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित दुर्ग-रायपुर बायपास निर्माण का कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। इसकी कुल लंबाई 92.23 किलोमीटर है। इसकी निर्माण लागत करीब 2281 करोड़ रुपए है। यह बायपास राजनांदगांव के ग्राम टेड़ेसरा से शुरू होकर रायपुर जिले में आरंग के पारागांव के पास मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 का ही हिस्सा होगा और अभनपुर के बाद नवा रायपुर अटल नगर से करीब 25 किलोमीटर गुजरेगा। भारतमाला परियोजना के तहत यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे रायपुर के चारों ओर बायपास के रूप में काम करेगा और नवा रायपुर को जोड़ेगा।

सुविधा और समय की होगी बचत

वर्तमान में दुर्ग-रायपुर के बीच ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। दुर्ग-रायपुर बायपास बनने से लाखों लोगों को राहत व सुविधा मिलेगी। कोलकाता-मुंबई हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहन सीधे दुर्ग व रायपुर शहर के बाहर से निकल जाएंगे। इससे लोगों के समय व ईंधन की बचत भी होगी।

संबंधित पोस्ट

*अरुण साव जी की पहल से सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों को करोड़ो रूपये की राशि मिलेगा वापस-बलराम गुप्ता* *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी ने लोकसभा में उठाया था मामले को,केंद्र सरकार ने लिया निर्णय,निवेशकों ने कहा धन्यवाद अरुण साव जी*

Chunesh Sahu

कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे से मिले छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महन्त जी ।

hindmedianews

*छत्तीसगढ़ कोमिलेगी ऐतिहासिक सौगातें… सांसद राहुल गांधी करेंगे किसान हित सम्बन्धित योजनाओं का शुभारंभ…* पढ़िए अनेक योजनाओं के बारे में जिनका होगा शुभारंभ

Chunesh Sahu

अवैध प्लाटिंग , अवैध खनन , शिक्षक भर्ती , महानदी पर जर्जर पुल समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर विधायक ओंकार साहू ने शीतकालीन सत्र में लगाया – प्रश्न..राइस मिलरों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Chunesh Sahu

मानसिक स्वास्थ्य “मैं हूँ ना” एवं बाल संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन “बच्चों के अधिकारों को संरक्षित करने का संकल्प”, बोले कवीर स्वयंसेवी

Sakshi Bansod

लोहारीडीह निवासी शिवप्रसाद उर्फ कचरू साहू की संदेहास्पद मृत्यु की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई

hindmedianews