
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। इस साल 1 मार्च से बारहवीं और 3 मार्च से दसवीं की परीक्षा शुरू होगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री भी रवाना कर दी गई है। बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग संभाग के लिए गोपनीय सामग्री की गई रवाना है।
दसवीं की परीक्षा में 2523 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि बारहवीं के लिए 2397 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
माशिम के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा के परिणाम मई में घोषित किए जाएंगे।





