hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

वन विभाग की कार्यवाही : अवैध मिश्रित प्रजाति के लकड़ी से भरे ट्रेक्टर ट्राली जप्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा/पंडरिया : वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उप वन मंडल पंडरिया केवन परिक्षेत्र पूर्व विभाग को 14 जनवरी रात्रि लगभग 10 बजकर 15 मिनट में सूचना मिली कि पंडरिया परिक्षेत्र अंतर्गत पंडरिया सतीश नगर में ट्रेक्टर-ट्राली से अवैध मिश्रित प्रजाति के लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.) के निर्देशन तथा उप वन मंडल जसविंदर सिंह मरावी के मार्ग दर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया पूर्व श्रीमती पूर्णिमा राजपूत, व.क्षे., श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह, उपवनक्षेत्रपाल, श्री सुभाष भारद्वाज, वनपाल, उड़नदस्ता दल सहायक कवर्धा एवं उमेश्वरी श्याम, परिसर रक्षक की टीम के द्वारा अवैध रूप मिश्रित प्रजाति की लकड़ी से भरे ट्रेक्टर-ट्राली को पकड़ा गया।
वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह ने बताया कि टीम के द्वारा भारतीय वनाधिनियम 1927 की धारा 52 के अनुसार वन अपराध प्रकरण क्र. 17599/13 दिनांक 14 जनवरी 2023 दर्ज कर नवल सिंह आ. दिलेश्वर सिंह बघेल, वार्ड क्रमांक 01 समरूपारा, पंडरिया से मिश्रित प्रजाति के लकड़ी से भरे 01 नग ट्रेक्टर-ट्राली जप्त कर सुपुर्द में लिया गया तथा राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

*शासकीय उ.मा.वि.देवपुर के छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल*

Chunesh Sahu

ग्राम कोसागोंदी में पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुये मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव,

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण,कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर मिला अनुपस्थित,शोकॉज जारी करने दिए निर्देश 

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

Sakshi Bansod

जशपुर अंचल में लोकप्रिय हो रही है स्ट्राबेरी की खेती, प्रति एकड़ 3 से 4 लाख तक कमाई

Sakshi Bansod

दृष्टि एवं श्रवण बाधित दिव्यांग (विकलांग) विद्यार्थियों के लिए कक्षा पहली से पांचवी तक प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक।

hindmedianews