hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर विभागीय लीड एजेंसी के अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा कबीरधाम जिले के ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर अंतर विभागीय लीड एजेंसी के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत अगरपानी घाटी का दौरा किया, जहां पूर्व में किए गए सुधारात्मक कार्यों को संतोषजनक बताया और शेष आवश्यक सुधारों के संबंध में निर्देश दिए।

 

इसके पश्चात, शर्मा ने थाना कवर्धा क्षेत्र के महत्वपूर्ण ब्लैक स्पॉट्स, विशेष रूप से भोरमदेव तिराहा से मिनीमाता चौक तथा थाना पिपरिया क्षेत्र में स्थित बालाजी पेट्रोल पंप से इंदौरी बस स्टैंड तक के चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी कुकदूर जे. एल. सांडिल्य तथा यातायात विभाग के अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

 

संजय शर्मा ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभागों को सख्ती से सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि—

 

– प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ किया जाए।

– सड़कों पर उचित संकेतक, यातायात जागरूकता अभियान एवं संरचनात्मक बदलाव सुनिश्चित किए जाएं ताकि दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

– जिन स्थानों पर पहले से सुधारात्मक कार्य किए गए हैं, वहां उनकी प्रभावशीलता की नियमित समीक्षा की जाए।

– जिन क्षेत्रों में अभी सुधार आवश्यक हैं, वहां बिना किसी देरी के कार्यवाही की जाए।

 

अंत में, शर्मा ने यातायात विभाग एवं स्थानीय थाना अधिकारियों को पूरी सक्रियता के साथ ब्लैक स्पॉट्स के सुधार की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

जिला प्रशासन पर सवाल:अधीक्षक नदारद,बिना लिखित आदेश छात्रों को दी गई छुट्टी,आदिवासी बालक आश्रम में जड़ा ताला

hindmedianews

कबीरधाम जिले में शासकीय राशन दुकानदारों की मनमानी, हेरा फेरी तो है पर अधिकारी भी संलिप्त आ रहे नजर

hindmedianews

विद्यालय में शराब पीकर पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल… शिक्षा का मंदिर शर्मसार

Sakshi Bansod

हरेली त्यौहार के अवसर पर युवा ब्राम्हण समाज बालोद के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण,,

Chunesh Sahu

*सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था,एवं तीसरी नजर रखने मकई चौक से लेकर विसर्जन स्थल में लगाये गए हैं सीसीटीवी कैमरा* *धमतरी शहर के झांकी एवं विसर्जन में सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त बल की व्यवस्था की गई*

Chunesh Sahu

धमतरी में पी एम एफ एम ई प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

Chunesh Sahu