hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

हजरत बाबा महबूब शाह दातार (उर्स) की 119वीं वर्षगांठ को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा ,हजरत बाबा महबूब शाह दातार (उर्स) की 119वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा (IAS) एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशानुसार थाना कवर्धा में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर ने की।

बैठक में मुस्लिम ट्रस्ट, दरगाह कमेटी और मोहल्ला कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न करना था। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु लाउडस्पीकर और डीजे के उपयोग पर सख्त नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, तहसीलदार श्री परमेश्वर मांडवी, थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा के साथ मुस्लिम ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री तौफीक खान, सचिव श्री जुनैद हिगोरा, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष श्री इकराम खान, कोषाध्यक्ष श्री शेख शोएब रजा, और सदस्यगण श्री इब्राहिम कादिर, श्री सलीम खान, श्री साजिद अली, श्री इरफान अली एवं श्री सोहेल खान उपस्थित रहे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी आयोजकों ने प्रशासन और पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस और प्रशासनिक टीम द्वारा विशेष निगरानी की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपने-अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

संबंधित पोस्ट

हनुमान जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से पूरे होंगे विकास कार्य : पुष्पेंद्र चंद्राकर* *धान संग्रह केंद्र धोबनपुरी में हमाल संघ फव आयोजित हुई हनुमान जयंती कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

टीना शेड का भूमिपूजन कर

Chunesh Sahu

वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर विकल्प: मोनिका देवांगन* *केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं, उसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी हमारी: ऋषभ देवांगन

Chunesh Sahu

Episode_02 *सरकारी सिस्टम लकवाग्रस्त…* *बगैर पीड़ित पक्ष के बयान हो गई जांच पूरी…. चिकित्सा अधिकारी अनभिज्ञ…* *जांच के घेरे में जांच दल की रिर्पोट…..*

Chunesh Sahu

अघोरपीठ कोनी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शिवलिंग-चरण पादुका स्थापना पर्व

Sakshi Bansod

संविधान दिवस पर आज संसद में भव्य आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी अध्यक्षता, सभी दलों के नेताओं को भेजा गया निमंत्रण

Sakshi Bansod