hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

बालोद में बनेगा 400 सीटर ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर भी बनेगा ,,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बालोद के जुंगेरा में हुए उपस्थित, ,, 141 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बालोद। बालोद में 400 सीटर सर्वसुविधा युक्त ऑडिटोरियम बनाया जाएगा, इसके अलावा नालंदा परिसर भी बनेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद के जुंगेरा में आयोजित सभा को संबोधित की। इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिले के विभिन्न विकास खंडों में 141 करोड़ के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया।
आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया। यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राजनीतिक सहित विभिन्न विकास कार्यों के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की। इसके बाद वे जुंगेरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा में पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री ने कहा एक साल में जितनी भी गारंटी हमने की थी वह सब पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सभी वादे सुचारू रूप से पूरे किए जा रहे हैं। विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी समाप्त होते ही अंतर की राशि भी तत्काल किसानों को मिल जाएगी। मांगों को लेकर उन्होंने कहा कि बालोद जिला को हमने बनाया है तो हम ही सवारेंगे इस तर्ज पर हम बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्यों को अमली जामा पहना रहे हैं। बालोद की जितनी भी मांगे आई है उन सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। मंच पर ही उन्होंने एक मांग ऑडिटोरियम को तत्काल पूरा करने की घोषणा की।
कार्यक्रम को में जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल ने स्वागत भाषण दिया उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी दी साथी जिले में चल रहे विकास कार्यों को बताया किसी कड़ी में सांसद भोजराज नाग ने कहा कि बालोद जिला एक नए रूप में सामने आ रहा है। भाजपा सरकार के 1 साल में ही जिला का कायाकल्प होने लगा है। उन्होंने बालोद जिले वासियों की ओर से मांग पत्र सौंपा, जिसमें सुरेगांव को तहसील का दर्जा देने, जिले के सभी जलाशयों में मछली पालन हो रहा है इसके लिए मत्स्य महाविद्यालय खोलने, चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, कृषि महाविद्यालय खोलने, बायपास रोड सहित अनेक मागें रखी। मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव साय, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल, एसपी एसआर भगत, डीएफओ सरोटे आदि मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा बालोद जिले को आज 141 करोड रुपए की सौगात मिली है। इसके अलावा चुनाव के समय भाजपा ने जितने वादे किए थे वह विष्णु देव सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम बालोद के विकास का संकल्प लेकर के आगे बढ़ रहे हैं। एक साल में एकमुश्त 140 करोड़ की सौगात बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के देकर हम जिले के चौतरफा विकास कर रहे है। उन्होंने कहा कि सांसद की हर मांग जायज है और इस मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे,

पेंशनधारी हितग्राहियों को बांटे कंबल
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के पेंशनधारी हितग्राहियों को कंबल प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी मंडल बालोद के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने पेंशनधारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर
निवर्तमान जिला अध्यक्ष, चेतन देशमुख, पूर्व अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, नरेश यदू, शाहिद खान, अमित चोपड़ा, विश्वास गुप्ता, संतोष कौशिक, रवि प्रकाश पाण्डेय, कमलेश सोनी, सुरेंद्र देशमुख, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अभिषेक शुक्ला, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जगदीश देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पोषण देवांगन, प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

*महारानी अस्पताल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गूंजा ‘बेटी बचाओ’ का संदेश* *रंगोली के जरिए दिखाई नारी शक्ति*

Chunesh Sahu

वन विकास निगम बना माफिया का सरदार,पंडरिया वन निगम रेंज में सागौन सहित अन्य की तस्करी जोरों पर

hindmedianews

पीएम श्री आवासीय एकलव्य विद्यालय ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान,12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, कॉमर्स का परिणाम शत-प्रतिशत

Sakshi Bansod

7 जनवरी मंगलवार को कवर्धा में होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

hindmedianews

क्या राजस्व विभाग में सब कुछ सही..सही…?.?.?. दुर्ग संभाग में तहसीलदार निलंबित… सूरजपुर, दुर्ग,बिलासपुर जिलों में पटवारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीतियां… धमतरी में कोटवार पर भी आंच नहीं  कलेक्टर परिसर में जलता युवक… नगरी में भटकता किसान… जिला प्रशासन मौन….???

Chunesh Sahu

राजस्व निरीक्षक की लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, निलंबन की कार्यवाही…..

Chunesh Sahu