hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगार

7 जनवरी मंगलवार को कवर्धा में होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा: कबीरधाम जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 07 जनवरी 2025 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में जय ऑटोमोबाइल, लक्की राईस मिल के सामने, रायपुर रोड, कवर्धा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। सेल्समेन के (05 पद) न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 7000-15,000 हजार रूपए आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष से अधिक है। इसके साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर (02 पद), न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं टैली सॉफ्टवेयर में कार्य का अनुभव
वेतन 7000-12,000 हजार रूपए आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। उक्त पदों के लिए कार्यक्षेत्र कवर्धा व पण्डरिया ब्लॉक में होगा।
जिला रोजगार अधिकारी श्री प्रमोद जैन ने बताया कि यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। चयन प्रक्रिया नियोजक द्वारा ही की जाएगी, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन एवं अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या उनके प्रतिनिधि से प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (जो पद के लिए आवश्यक हों) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते हैं। इस कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

संबंधित पोस्ट

आपने भी जीवन बीमा पॉलिसी ले रखी है तो जरुर पढ़ें ये खबर

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जोन स्तरीय खेल में केशलीगोड़ान के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

hindmedianews

भद्राली में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

rakeshbhaskar

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से देशभर में हंगामा, हजारों यात्री फंसे रोस्टर सिस्टम में गड़बड़ी से बिगड़े हालात, कई एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन शुरू

Sakshi Bansod

2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र लोकार्पण : भाजपा सरकार में हर घर सुविधाओं कामिल रहा लाभ 

hindmedianews

अंतराज्यीय डीजल चोरो को पकड़ने में थाना बोड़ला पुलिस को मिली सफलता

hindmedianews