hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

● *धमतरी पुलिस कोतवाली थाना द्वारा चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार**शहीद परिवार सम्मान के अवसर पर धमतरी एसपी शहीद परिवारों से हुए रूबरू

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

● *धमतरी पुलिस कोतवाली थाना द्वारा चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले में आरोपी मो०इरफान उर्फ साहिल को किया गया गिरफ्तार*

● *आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 67, 67 (बी) आईटी एक्ट एवं 14 (1) पॉक्सो एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध*

 

● *विभिन्न सोशल मीडिया, आनलाइन साइट से बच्चों से संबंधित पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड करना है अपराध, ऐसा कोई भी कृत्य, आपको पहुंचा सकता है, सीधे जेल*

 

भारत सरकार गृह मंत्रालय के NCRB शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित सायबर टीपलाईन के अनुसार जिला धमतरी पुलिस कोतवाली द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित पोर्नोग्राफी विडियो अपलोड करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

 ऑनलाइन साइट अथवा माध्यमों से किसी भी प्रकार से बच्चों से संबंधित पोर्नोग्राफी वीडियो/फोटो अपलोड करना कानूनन अपराध है। 

इस प्रकार के कृत्य में भारत सरकार गृह मंत्रालय के NCRB शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित सायबर टीपलाईन के अनुसार संबंधित आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जाती है। 

 

थाना सिटीकोतवाली धमतरी के अपराध क्र. 435/2023 धारा 67, 67 (B) आईटी एक्ट का भारत सरकार गृह मंत्रालय के NCRB शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित सायबर टीपलाईन विषयक में उचित कार्यवाही हेतु सायबर टीप लाईन विषयक के संदेही का दिनांक घटना समय 28.04.2022 को UTC का लॉगिन आई.पी. एड्रेस दिया गया। 

उक्त आई.पी. का सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी प्राप्त कर विश्लेषण किया गया, जिसमे लॉगिन आई.पी. का टावर लोकेशन घटना दिनांक व समय में संदेही मोबाईल के धारक का थाना मोवा रायपुर क्षेत्र में होना बताया गया है। 

जिस पर थाना सिटीकोतवाली धमतरी द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना में *सोशल मीडिया में महिला/बच्चों से संबंधित पोर्न विडियों को अपलोड करने वाले आरोपी के आईपी एड्रेस से पता करने पर आरोपी के मोबाईल नंबर 9058047770 के द्वारा विडियो अपलोड* करना पता चलने पर *आरोपी मोबाईल धारक मो.इरफान उर्फ साहिल* 

के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 67, 67 (बी) आईटी एक्ट एवं 14 (1) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को आज दिनांक 14.12.24 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

 

*आरोपी का नाम*- मो० इरफान उर्फ साहिल पिता मो० इसलाम उम्र 24 वर्ष सा० शेरकोट हकिमान एचडीएफसी. बैंक के पास थाना-धामपुर,जिला- बिजनोर उत्तर प्रदेश

हॉल पता मस्जिद के सामने गली में मोवा रायपुर

 

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि.अमित सिंह, आर.सुरेंद्र डडसेना, भूपेन्द्र पदमशाली,गोपाल करहाड़े का

विशेष योगदान रहा।

 

*शहीद परिवार सम्मान के अवसर पर धमतरी एसपी शहीद परिवारों से हुए रूबरू*

*शहीद परिवार को साल और श्रीफल भेंट कर “राष्ट्रपति निशान अलंकरण ” समारोह के लिए किया रवाना*

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय (भापुसे.) द्वारा शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में “शहीदों के सम्मान” में शहीद परिवार को साल और श्रीफल भेंट किए।

जिले के अमर शहीदों के परिवार से रूबरू होते हुए हॉल-चॉल एवं समस्या जाने।
इस दौरान शहीद परिवारों के मुखिया एवं परिजनों को साल और श्रीफल भेंट कर सभी परिवारों को रायपुर “राष्ट्रपति निशान अलंकरण ” समारोह कार्यक्रम के लिए रवाना किए।

 

 

2.

*पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर द्वारा जिला धमतरी के 02 प्रधान आरक्षकों को दिये सहा.उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति*

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्टार लगाकर दोनों प्रधान आरक्षक को सहा. उप निरीक्षक के पद पर दी पद्दोन्नति*

 

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने दिये पदोन्नत हुए अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं*

 

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार पीपी कोर्स उत्तीर्ण करने के उपरांत आज दिनांक- 14/12/2024 को पुलिस लाईन धमतरी में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणीशंकर चन्द्रा ने पद्दोन्नत हुए 02 प्रधान आरक्षक को स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है जिसमें-:

*प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक* 

01 श्री ईशु कुमार साहू

02 श्री राम सिंह साहू  

को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया। 

पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।

जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।

जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणीशंकर,चन्द्रा,एसआरसीनिरी.(एम) श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव,सउनि.रामावतार राजपूत,प्रआर.डिगेश शर्मा आर.खोमेश्वर ध्रुव सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

 

 

संबंधित पोस्ट

पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी को मार डाला, खुद भी की जान देने की कोशिश

aakashbanjare

 अवैध हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी गिफ्तार   थाना डौण्डी लोहारा में अपराध क्रं 153/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर, बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण के लिए मिली ₹14.14 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

hindmedianews

वन विभाग की खुली मिलीभगत या संगठित लूट? पट्टे की जमीन पर सागौन की निर्मम कटाई से मचा हड़कंप, नियम-कानूनों की खुलेआम धज्जियां

Sakshi Bansod

भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी बाइक, भिलाई और रायपुर के दो मेडिकल छात्रों की मौत

Sakshi Bansod

*सरकारी दफ़्तर बना अय्याशी का अड्डा….* *दफ़्तर बना ठरक संतुष्टि का आश्रय…*

Chunesh Sahu