hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

थाना कोतवाली एवं अर्जुनी द्वारा कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू उत्पाद विक्रय करने वालों पर हुई चालानी कार्यवाही

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

*थाना कोतवाली द्वारा कोटपा एक्ट 2003 का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों पर कुल 3000/- रुपये एवं थाना अर्जुनी द्वारा 06 व्यक्तियों पर 1200/- रूपये का जुर्माना वसूला गया*

 

*पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कोटपा एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही के दिये गए हैं सख्त निर्देश*

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी द्वारा नशा नियंत्रण के अंर्तगत कोटपा एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की गई।

 

थाना सिटीकोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी द्वारा शासकीय स्कूल शासकीय हॉस्पिटल,एवं बच्चों के स्कूल एवं संस्थाओं एवं सार्वजनिक जगहों के आस पास अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

 

नशा मुक्ति अभियान के तहत तंबाकू एवं नशा पदार्थ नियंत्रण के तहत् जिला धमतरी में जिला स्तरीय प्रवर्तन दल के सदस्यों द्वारा कोटपा एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप चालानी कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के माध्यम से थाना सिटी कोतवाली धमतरी थाना क्षेत्र में कोटपा एक्ट 2003 का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों पर

सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा)एक्ट 2003

के तहत धारा 4 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर

कुल 3000/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एवं थाना अर्जुनी द्वारा 06 व्यक्तियों पर1200/- रूपये का जुर्माना वसूला गया

 

थाना सिटीकोतवाली एवं थाना अर्जुनी द्वारा कार्यवाही के दौरान दुकानदारों को कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।

 

थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 08 व्यक्तियों के विरुद्ध तीन सवारी एवं अन्य मामले में मो.व्ही.एक्ट के पालन नही करने वालों पर धारा 130(3) मो.व्ही.एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर मान.न्यायालय पेश किया गया है।

 

इस कार्यवाही में सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली सउनि.विरेंद्र बैस,महेंद्र साहू,प्रआर. गोपी चन्द्राकर, आर.डायमंड यादव, चंदर जमदार एवं थाना अर्जुनी सउनि.उत्तम निषाद,प्रआर. खोमेंन्द्र भारद्वाज,भूनेश्वर साहू, आर.राजेश साहू, प्रदीप साहू सहित थाना स्टॉफ उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

सिपाही-सेतगंगा मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान

rakeshbhaskar

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष का किया अवलोकन

hindmedianews

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ई-रिक्शा, जेसीबी व डम्फर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

hindmedianews

 *नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर शारिरिक शोषण करने वाले आरोपी को बोराई पुलिस ने किया गिरफ्तार* *नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर घरवालों को किया गया सुपुर्द*

Chunesh Sahu

*शिकायत के बावजूद नही कोई कार्यवाही…. मामला भाखरा थाना का*

Chunesh Sahu

छ.ग.वन विकास निगम बना विरप्पन कामचोरी में अव्वल, दोषी कर्मचारी पर कार्यवाही क्यों नहीं?

hindmedianews