
युवा कांग्रेस जिला महासचिव गीतराम सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया….इन दिनों धमतरी शहर में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था का दयनीय हालत हैं.. मगर किसी प्रकार का ठोस कदम पुलिस प्रशासन के द्वारा नही उठाया जा रहा हैं.. इसी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तंज कसते हुए आल इज़ वेल धमतरी व मजबूत कानून व्यवस्था के पोस्टर हाथ मे लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी को गुलाब भेंट किया वहीं कार्यकर्ताओ ने उनकी गाड़ी में फूल रखकर पुलिस प्रशासन का बेहतर पुलिसिंग के लिए धन्यवाद दिया।गौरतलब रहे इन दिनों शहर में हत्या,चाकू बाजी,मारपीट, चोरी , लूटपाट,बलात्कार व अन्य घटनाओं को रोकने में पुलिस की नाकामयाबी देखी जा रही हैं..मगर पुलिस हाथ मे हाथ धरे बैठी हुई हैं ..इसी को लेकर कांग्रेस द्वारा यह नायाब विरोध प्रदर्शन किया गया। गीतराम सिन्हा ने कहा जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई हैं तब से आज तक प्रदेश में एक भी अपराध घटित नही हुआ है कहि हत्या,चोरी , चाकूबाजी, लूटपाट ,बलात्कार जुआ सट्टा अवैध शराब बिक्री गांजा तस्करी जैसे कोई भी अपराध नही हुआ है। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश शर्मा* ने कहा पुलिस बेहतर काम कर रही हैं पुलिस के भय से अपराधियों ने अपराध से तौबा कर लिया है। हितेश गंगवीर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही शांति का टापू कहने वाले छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बनते जा रहा है जगह जगह बड़े पैमाने पर नशीली पदार्थों की बिक्री , लूटपाट ,हत्या बटनची चाकू जैसे बड़ी मात्रा में अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहें है जिसमे धमतरी जिला अव्वल स्थान पर है
इस प्रदर्शन में तनवीर कुरैशी,,विजेंद्र रामटेके,तोगेश साहू,तोमेश साहू,आशुतोष खरे,तारिक रजा क़ादरी,विशु देवांगन,सूरज पासवान,अविनाश मारोठे,संजू साहू,पवन यादव ,कुणाल यादव,रुद्रा साहू,यशवंत पटेल,धर्मेंद्र पटेल शामिल थे।





