hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़

अवैध रूप से अतिक्रमण व जुताई करते 02 नग ट्रेक्टर जप्त किया गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,  वनमंडल कवर्धा के वन मंडलाधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.06.2024 को मुखबीर की सूचना अनुसार  अभिषेक अग्रवाल (प्रशिक्षु भा.व.से.) वन परिक्षेत्र अधिकारी रेंगाखार (सा.) के द्वारा परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक, पुलिस बल एवं अन्य वन प्रबंधन समिति के कर्मचारियों की टीम गठित कर परिसर रेंगाखार के वन क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेंगाखार परिक्षेत्र, कक्ष क्रमांक पी.एफ 364 स्थानीय नाम कारौंदाबाहरा (बैगाडेरा) के पास वन क्षेत्र के अन्दर 02 नग टैक्टर के द्वारा वन भूमि का जुताई कार्य करते पाया गया।

मौका स्थल (वन क्षेत्र) पर ही सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एंव परिसर रक्षक रेंगाखार एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति रेंगाखार/संयुक्त वन प्रबंधन समिति अड़वार के कर्मचारी एवं पुलिस बल की सहयोग से जप्ती की कार्यवाही कर अभियुक्त टैªक्टर वाहन चालक खेलसिंह धुर्वे वल्द अक्कलसिंह धुर्वे, निवासी ग्राम करौंदाबाहरा (रेंगाखारकला) एवं सुरेन्द्र मरकाम वल्द देवसिंह निवासी ग्राम बिठली, पोस्ट.थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.) के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (i) क एवं ग के तहत् वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18034/11 दिनांक 27.06.2024 तथा क्रमांक 18034/12 दिनांक 27.06.2024 पंजीबद्ध कर दो नग ट्रैक्टर नागर सहित जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। वाहन राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर ने क्रांति जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण कार्य में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

hindmedianews

महीडबरा धान उपार्जन केंद्र में खुलेआम नियमों की धज्जियाँ,सरकारी व्यवस्था से खिलवाड़ घोटाला को अंजाम

hindmedianews

लोरमी में गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Sakshi Bansod

करोड़ों रामभक्तों के आस्था और कारसेवकों के संघर्ष का विराट स्वरूप और प्रतीक है राम मंदिर : भावना बोहरा

hindmedianews

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में बैठक: स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और राजस्व पर फोकस; कार्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ का 150वां वर्ष*

Chunesh Sahu

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी को चिल्फी पुलिस ने भेजा जेल

hindmedianews