hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

एअपने मां को बाहर न छोड़े: पशु क्रूरता में आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा ,दिनांक 08 नवंबर 2024 को थाना स0 लोहारा क्षेत्र अंतर्गत उडिया कला स्थित राधा रघुराज पेट्रोल पंप के पास वाहन क्रमांक CG-13-AE-1313 के चालक असीम रजा उर्फ अबरार रजा, पिता स्व0 अजीज रजा, उम्र 27 वर्ष, निवासी भिंभौरी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बछड़े के ऊपर जान-बूझकर वाहन चढ़ाकर उसे कुचल दिया, जिससे बछड़े की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

इस संबंध में थाना स0 लोहारा में अपराध क्रमांक 321/2024, धारा 281, 325, बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4/10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(2), एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 130(1)/177 को भी प्रकरण में जोड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री लालमन साव एवं उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी असीम रजा उर्फ अबरार रजा को गिरफ्तार किया और उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

लेकिन पशु पालकों को भी इस तरह सड़कों में छोड़ कर गौ माता नाम मात्र कहने से नहीं चलता। आवारा बनाने पशुओं को बाहर छोड़ना सही नहीं, बाइक सवार और अन्य वाहन यात्रियों का दुर्घटना अक्सर जानवरों के ही कारण होता है। जिस पर सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ सकती है वन क्षेत्रों से घिरे राज्य को अतिरिक्त समय देना आवश्यक — कांग्रेस

Sakshi Bansod

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बालोद जिले को दिया करोड़ों का सौगात, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण,,

Chunesh Sahu

*ऐतिहासिक सौगात: नगर पंचायत गुंडरदेही में 12 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे 100 करोड़ के कार्यों का श्रीगणेश*

Chunesh Sahu

कर्जा माफी के बाद कांग्रेस ने KG-2 से PG तक फ्री शिक्षा का किया ऐलान – नीलकंठ चंद्रवंशी

hindmedianews

हत्यारा निकला पति और आशिक पीछा छुड़ाने व बदले की भाव से किए हत्या

hindmedianews

“उदयपुर फाइल्स” पर तत्काल रोक की मांग को लेकर RUFC का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, मुस्लिम समाज ने जताई गहरी आपत्ति

hindmedianews