hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के अवसर पर 5 नवंबर को कवर्धा में भव्य राज्योत्सव का होगा आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं के अनूठा संगम से सजेगा राज्योत्सव

कवर्धा । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर 2024 को जिले में कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर के विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम में विधायक पण्डरिया श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी चन्द्रवंशी और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला स्तरीय एक दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है।

राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिनसे लोगों को राज्य की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे जिला कबीरधाम के स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक नृत्य से होगी, जो कि 6:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद 6:00 से 6:20 तक “क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा” के अंतर्गत श्री तुलेश्वर शर्मा द्वारा “सुनहरी यादें” की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंचेगी। 6:20 से 6:40 बजे छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम श्री रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोकधुनों की मिठास दर्शकों को सुनाई देगी। शाम 6:40 बजे मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल के मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और राज्योत्सव की शुभकामनाएं देंगे। 7:30 से 8:30 बजे “सुरता के आंसू” नामक लोक कला मंच का कार्यक्रम होगा, जिसमें नेवारी से आए कलाकार योगेन्द्र दास मानिकपुरी और उनके साथी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रात 8:30 से 9:30 बजे खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें विभिन्न रंग-बिरंगी प्रस्तुतियाँ होंगी जो दर्शकों का मन मोह लेंगी। कार्यक्रम का समापन रात 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगायक पद्म श्री श्री अनुज शर्मा का विशेष लोकसंगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। श्री अनुज शर्मा अपनी सुरमयी आवाज़ में छत्तीसगढ़ी गीतों की मिठास से समां बांधेंगे और राज्योत्सव की रौनक को और भी बढ़ाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं और विविध परंपराओं का प्रदर्शन होगा, जो स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आए दर्शकों को भी आकर्षित करेगा।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को मिला राज्यपाल के हाथों उत्कृष्ट विधायक सम्मान: वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट विधायक मिला खिताब 

hindmedianews

मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी! कबीरधाम सहित 14 अलग अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना,प्रशासन अलर्ट मोड पर

hindmedianews

*विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक का किया गया कुरमातराई आदिवासी समाज द्वारा भव्य स्वागत* *विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज को दिए विधायक ने किचन शेड निर्माण की स्वीकृति, किया भूमिपूजन*

Chunesh Sahu

*नगरी अनुभाग के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विधान सभा चुनाव के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण*

Chunesh Sahu

दो अलग-अलग प्रकरण में दोनो पक्षो को गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

hindmedianews

*शराब पीकर ‘शराबी’ के तमगे से नवाजे जाने से बचने…युवा वर्ग ने नए तरीके कर लिए अख्तियार…* *निजी अस्पतालों समेत मेडिकल स्टोर्स में बिक रहा है नशे का सामान… बगैर पर्चे के धड़ल्ले से परोसी जा रही प्रतिबंधित दवाइयां*

Chunesh Sahu