hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि निर्धारित विद्यार्थी 31 दिसम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समाचार

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि निर्धारित

विद्यार्थी 31 दिसम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Adv

 

धमतरी 28 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, वे शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु नवीन एवं नवीनीकरण 01 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2024 तथा ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 01 नवम्बर 2024 से 15 जनवरी 2025 तक एवं सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु 01 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक तिथि निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-.25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे, कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैक खाता नम्बर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।

संबंधित पोस्ट

बड़ौदा आरसेटी में आयोजित किये गये विभिन्न प्रशिक्षण

Chunesh Sahu

भाभी की हत्या कर दुष्कर्म का झूठा रूप देने वाली ननंद गिरफ्तार

Sakshi Bansod

*धमतरी विधानसभा के पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थीयों ने किया बजट सत्र में विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण*

Chunesh Sahu

नरेंद्र यादव जी बने जिला महामंत्री

Admin

धमतरी में पी एम एफ एम ई प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

Chunesh Sahu

कबाड़ का धंधा पनाह दे रहा चोरी और नशा को पनाह

hindmedianews