hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समाचार

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

Adv

धमतरी 28 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र अंतर्गत आटा, दाल मिल, राइस मिल, पोहा मिल, सूजी, रवा, नमकीन मिठाई निर्माण, चिप्स, आचार, ब्रेड, चनाचूर, बड़ी, पापड़, मैगी, आइस कैण्डी, मशरूम उद्योग, मसाला उद्योग व दुग्ध आधारित उत्पाद तथा अन्य खाद्य पदार्थ इकाईयों की स्थापना की जा सकती है।

महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री एस.पी.गोस्वामी ने बताया कि इन इकाईयों की स्थापना करने के लिए पात्रताअनुसार 35 प्रतिशत एवं 10 लाख रूपये तक का अनुदान उपलब्ध है। इसमें व्यक्तिगत उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कलेक्टोरेट परिसर, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 66 में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07722-232966 अथवा मोबाईल नंबर 94252-14763 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

*शहीद कौशल यादव महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन* *विधायक कुंवर सिंह निषाद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत*

Chunesh Sahu

छात्र युवा मंच का 2 दिवसीय प्रथम अधिवेशन का 9वीं बैठक हुआ सम्पन्न

Admin

ग्रामीणों के बीच भाजपा नेताओं ने सूनी मोदी जी के मन की बात ।

hindmedianews

सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने में तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

hindmedianews

बच्चों के समग्र विकास पर रहेगा जोर भारत सरकार की स्कूल शिक्षा और साक्षरता सचिव श्रीमती अनिता करवाल ने वीसी के जरिए ’बनाई गई कार्ययोजना’ को मूर्त रूप देने दिया मार्गदर्शन

Chunesh Sahu

ग्राम डूमरपाली में तहसीलदार की मनमानी: केशव पटेल का मकान तोड़ा, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

Chunesh Sahu