
रायपुर/कबीरधाम, छत्तीसगढ़ किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा आयोजित किसान प्रतिभा भारत रत्न सम्मान एवं नारी प्रतिभा भारत रत्न सम्मान समारोह में महिला बाल विकास कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को आमंत्रित किया गया है।
राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव भगवती मिरज ने बताया कि यह कार्यक्रम रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए प्रदेश सदस्य संतोषी जायसवाल ने मंत्री राजवाड़े को आमंत्रण कार्ड भेंट किया।
इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं।किसान प्रतिभा भारत रत्न सम्मान, नारी प्रतिभा भारत रत्न सम्मान, देशभर के किसान और महिला उद्यमी सम्मानित होंगे,राष्ट्रीय लोक दल के नेता और उद्योगपति उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होंगे:
– आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा
– उद्योगपति दीपक कुमार गौड़ा
– किसान कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी
यह समारोह देशभर के किसानों और महिला उद्यमियों को सम्मानित करने का एक अवसर होगा।





