hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाल कर किया जागरूक

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया – विकास खण्ड के समीपस्थ ग्राम रहमान कापा की शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षकों और छात्रों ने स्वच्छता पखवाड़ा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में शिक्षको और छात्रों ने पूरे गांव में घूमकर स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने स्वच्छता संबंधी नारे लगाते हुए ग्रामवासियों को अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए छात्रों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गंदगी न फैलाएं और स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और “स्वच्छ भारत” के लक्ष्य को साकार करना है साथ ही लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रधान पाठक राजेश कुमार पात्रे, शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर, सफाईकर्मी अंतराम यादव और छात्र रहे।

संबंधित पोस्ट

ग्राम पंचायत द्वारा कार्य स्वीकृति प्रस्ताव करने के उपरांत अविलंब उक्त कार्य स्वीकृति की कार्यवाही किया जाएगा

hindmedianews

करोड़ों की सड़के, लाखों की नालियां व भवन चढ़ रही नगर पालिका पंडरिया भ्रष्टाचार की भेंट 

hindmedianews

विश्व पर्यावरण दिवस पर कवर्धा वनमण्डल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण और कार्यशाला आयोजित

hindmedianews

कृषि संबंधी जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, जिला स्तरीय दल गठित

Chunesh Sahu

अपराध पर नियंत्रण नहीं,तीसरी आंख फंड का उपयोग नहीं 

hindmedianews

संविदा कर्मचारियों की भर्ती में धांधली का आरोप. अखिल भारतीय विद्यार्थि पारिषद ने किया शिकायत… 

Chunesh Sahu