hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*हत्या या आत्महत्या….?.?.?.* *मुख्य नहर में संदिग्ध अवस्था मे मिली महिला की लाश….आसपास इलाके में सनसनी….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी के मुख्य नहर में महिला की लाश मिली,लाश संदिग्ध अवस्था मे नजर आ रही है,महिला के हाथ,और चहेरे में चोट के निशान भी दिखाई दे रहा है,जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है।बता दे कि रूद्री बैराज मुख्य नहर है, जहां से सिंचाई हेतु पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है,इसी मुख्य नहर के ग्राम डांडेसरा के पास लोगों ने नहर में महिला की लाश उफनते हुए देखा,इसके बाद तत्काल कुरूद पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को मुख्य नहर से लोगों के सहयोग से बाहर निकाला,जब पुलिस ने जांच शुरू की तो चेहरे और हाथ पर चोट जैसे निशान दिखे वहीं लाश संदिग्ध अवस्था पर भी है, कुरूद थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया की नहर से लाश को निकाल लिया गया है, साथ ही चेहरे और हाथ पर चोट के जैसे निशान दिखाई दे रहा है,जो कि मछलियों के काटने के कारण चोट जैसा होने का आशंका है, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है,वहीं निशुल्क रक्तदान एम्बुलेंस के माध्यम से लाश को जिला अस्पताल के मरचुरी में शिफ्ट कराया गया,और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

2.:

▪️ *धमतरी पुलिस नगरी थाना द्वारा चार अलग -अलग जगहों पर सट्टा खेला रहे चार सटोरियों पर छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 धारा 06(क)के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही*

 

▪️ *एक सटोरियों से नगद 3700/- रूपये,एवं दुसरे सटोरियों से 610/-रूपये तीसरे सटोरिये से 7500/- रूपये एवं चौथे सटोरिये से 690/-रुपये चारों से कुल 12500/- रुपये एवं 04 नग मोबाईल 15200/- रूपये कुल जुमला 27700/- रूपये,04 नग सट्टा पट्टी सहित 04 नग लेखन सामाग्री किया गया जब्त*

 

*धमतरी पुलिस द्वारा जुआ,सट्टा, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार की जा रही है कार्यवाही*

 

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी नगरी द्वारा चार अलग-अलग जगहों पर चार सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते नगरी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

 

*(01)* अप० क्र० – 70/24

*आरोपी*- रिजवान खान पिता रियाज खान उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 चुरियारा पारा मस्जिद के पास नगरी द्वारा

दैनिक बाजार नगरी के पास आम जगह पर सट्टा खेलाआ जा रहा था जिसके पास से

*जप्त सामाग्री*-: एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 3700/- एवं पुराने इस्तेमाली वीवो कंपनी का नीला रंग का मोबाइल कीमती 5000/- रुपए जुमला रकम 8700/- रुपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

 

*(02)*-अप० क्र० – 71/24

*आरोपी*- राजकुमार सेन पिता फिरंता सेन उम्र 57 वर्ष साकिन राइसमिल पारा वार्ड क्रमांक 08 नगरी द्वारा बंधापारा छिपली जाने वाली सड़क मोड किनारे नगरी के पास आम जगह पर सट्टा खेलाया जा रहा था जिसके पास से

*जप्त सामाग्री*-: एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 610/- एवं एक नग कीपैड मोबाइल आइटेल कंपनी का सफेद रंग का मोबाइल कीमती 1200/- रुपए जुमला रकम 1810/- रुपये जप्त कर

अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

 

*(03)*- अप० क्र० – 72/24

*आरोपी*- मोहम्मद हकीम पिता तार मोहम्मद उम्र 50 वर्ष साकिन बंधापारा नगरी द्वारा आम जगह बंधापारा छिपली जाने वाली सड़क मोड किनारे नगरी के पास सट्टा खेलाया जा रहा था जिसके पास से

*जप्त सामाग्री*- एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 7500/- एवं पुराने इस्तेमाल सैमसंग कंपनी का का मोबाइल कीमती 4000/- रुपए जुमला रकम 11500/- रुपये

जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

 

*( 04)* अप०क्र० -73/24

*आरोपी*- खेमचंद पटेल पिता स्वर्गीय काशीराम पटेल उम्र 60 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 04 नगरी द्वारा दैनिक बाजार नगरी

के आम जगह पर सट्टा खेलाया जा रहा था जिसके पास से

*जप्त सामाग्री*- एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 690/- एवं पुराने इस्तेमाल रेडमी मॉडल 9A नीला रंग का मोबाइल कीमती 5000/- रुपए जुमला रकम 5690/- रुपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

 

चारों सटोरिये से-: एक सटोरियों से नगद 3700/- रूपये,एवं दुसरे सटोरियों से 610/-रूपये तीसरे सटोरिये से 7500/- रूपये एवं चौथे सटोरिये से 690/-रुपये कुल 12500/- रूपये एवं 04 नग मोबाईल कीमती 15200/- रूपये कुल जुमला 27700/- रूपये,04 नग सट्टा पट्टी सहित 04 नग लेखन सामाग्री किया गया जब्त चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरी में अप.क्र.70,71,72,73/24 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

एवं चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरी.शरद ताम्रकार, उनि.इंदल साहू, सउनि.चंद्रशेखर गेड़ाम,मोहन निषाद,श्रीराम पटेल, आरक्षक रेखराम बंजारे, केशव राम पटेल, दुर्गेश ध्रुव, धर्मेंद्र बघेल,योगेश साहू का विशेष योगदान रहा।

 

3.*’मन की बात’ कार्यक्रम एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है : रंजना साहू*

*मन की बात सदस्यता के साथधमतरी विधानसभा,शहर मंडल अंतर्गत,बठेना वार्ड बूथ क्रमांक 179,180 में वार्ड वासियो के साथ रंजना साहू ने मोदी जी के मन की बात का श्रवण किए साथ ही भाजपा सदस्यता अभियान के तहत वार्ड भ्रमण कर मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल कर नए सदस्य बनाए*

 

धमतरी- हमारे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जनप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” मन की बात सदस्यता के साथ धमतरी विधानसभा शहर मंडल अंतर्गत बठेना वार्ड बूथ क्रमांक 179,180 में वार्ड वासियो के साथ मोदी जी के मन की बात का श्रवण भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने किया। साथ ही भाजपा सदस्यता अभियान के तहत वार्ड भ्रमण कर मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल कर नए सदस्य बनाई। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियो की जानकारी मन की बात में दिए साथ ही भाजपा सदस्यता अभियान के संबंध में विचार व्यक्त किए, प्रधानमंत्री जी ने “स्वच्छ भारत मिशन” की सफ़लता पर हर्ष जताते हुए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम सदैव ही हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है। माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम सुनने का मौका मिलता है जो हम सबके लिए सौभाग्य है। साथ ही स्वच्छता अभियान से जुड़कर स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने में अपना सहयोग देने कि बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद श्यामलाल नेताम, रुक्मणी गोस्वामी, वेद राम साहू, गौतम धु्व, बाबा साहू, आशीष साहू, राजू चंद्राकार, मनोज साहू, वीरेंद साहू, शारदा सिन्हा, सूरज राव सेलार, पुरषोतम कोरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

4.

*धमतरी पुलिस,चौकी बिरेझर द्वारा अवैध रुप से शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*

*आरोपी से कुल 30 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 3,300/-रुपये,बिक्री रकम 1300/-कुल जुमला 4600/- रूपये जप्त कर,धारा 34 (2) आब०एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

*संक्षिप्त विवरण*-: धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा ग्राम मुल्ले जीजामगांव रोड मोड़ में एक पीला रंग की थैले में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी शत्रुहन उर्फ पच्चू कोठरे पिता प्रभु राम कोठरे उम्र 36 वर्ष, ग्राम मुल्ले के कब्जे से एक पीला रंग के थैले में 30 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 3300/- रूपये एवं बिक्री रकम 1300/- रूपये जुमला कीमती 4600/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप० क्र० 408/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।
*आरोपी का नाम*-: शत्रुहन उर्फ पच्चू कोठरे पिता प्रभु राम कोठरे उम्र 36 वर्ष, ग्राम-मुल्ले,
चौकी बिरेझर,थाना कुरूद, जिला-धमतरी (छ०ग०)

सम्पूर्ण कार्यवाही में धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर पुलिस स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*वनांचल क्षेत्र के स्कूली बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, फिटनेस एवं खेल गतिविधि,योग के प्रति जागरूक करने बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने दिए निर्देश* 

Chunesh Sahu

कमार जनजातियों के प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत घरों के नींव रखने नवाचार के रूप में मनाया गया जिले में कुड़िया दिवस कमार प्रमुखों के निर्णय अनुसार मनाया गया कुड़िया दिवस, जिले की 122 बसाहटों में एक ही दिन रखा गया आवास की नींव

Chunesh Sahu

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

सीएम भूपेश बघेल के भगवान श्रीराम को लेकर दिए बयान पर रमन सिंह का पलटवार

hindmedianews

दर्री में वर्षों बाद गूंजा रंगमंच*: *मौरध्वज (शेर का भोजन) नाटक*का हुआ भव्य मंचन*

Chunesh Sahu

अपने दृढ़ निश्चय से श्रीवास्तव जी ने अंग्रेजों को नतमस्तक होने के लिए मजबूर कर दिया था : विजय साहू* *श्रीवास्तव जी दृढ़ता और संकल्प के प्रतीक थे : डीपेन्द्र साहू* *देश सेवा व समर्पण भाव के प्रतिबिंब थे बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव : कोमल सार्वा*

Chunesh Sahu