hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जनदर्शन में मिले 137 आवेदन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में आज एक 9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना रूद्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का है, जहां घटना के बाद स्कूल प्रशासन में सनसनी फैल गई है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान- समीर साहू, भोयना गांव निवासी बताया जा रहा है. छात्र घर से अपनी मां की साड़ी बस्ते में रखकर स्कूल गया और बाथरूम जाने के बहाने उसने वहां साड़ी से फंदा बना कर आत्महत्या कर ली. फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने परिजनों स्कूल के शिक्षकों समेत सभी से पूछताछ कर रही है.

जनदर्शन में मिले 137 आवेदन

·

धमतरी 23 सितम्बर 2024/ शासन की मंशानुरूप आमजनों की समस्या, शिकायत और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन हर सोमवार को किया जाता है। आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्री विनय पोयाम ने जिले के वनांचल एवं दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्या, शिकायत और मांगों को गंभीरता से सुना और संवेदनशीलता से उन पर कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आज आयोजित जनदर्शन में प्रमुख रूप से भूमि आबंटिन कराने, आवास स्वीकृत करने, अवैध कब्जा हटाने, पट्टा प्रदाय कराने, फसल क्षतिपूर्ति दिलाने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने सहित विभिन्न पेंशन और श्रम कार्ड बनाने संबंधी कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए।

 

2.समाचार

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

तालाबों का सर्वेक्षण शत्-प्रतिशत करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

 

धमतरी 23 सितम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने विभागों में उपलब्ध वाहनों की जानकारी ली तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहनों की जानकारी जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड किया जाए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, पीएमजीएसवाई, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के कैपिटल एक्सपेंडिचर की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। नगरीय निकायों में संचालित स्वच्छता सर्वे अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजस्व विभाग के तहत अविवादित नामांतरण, नक्शा बटाकन, सीमांकन, त्रुटि सुधार जैसे प्रकरण की लक्ष्य अनुसार प्रगति लाने कहा। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीएम आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना में चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए प्राप्त स्वीकृत हितग्रहियों के आवेदन पर समय पर कार्यवाही करने कहा। साथ ही पीएम आवास के तहत स्वीकृत हितग्राहियों का लेआउट तैयार कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री गांधी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए पोषण पुनर्वास केंद्र, डायलिसिस की संख्या, एन क्यू ए एस अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों में कुल लक्ष्य, कुल सर्टिफाइड, उपलब्धि प्रतिशत की जानकारी ली और आगामी 6 माह की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से पीएमश्री योजना अंतर्गत चयनित शालाओं की जानकारी ली तथा कार्यों की प्रगति, उपयोगिता, सत्यापन की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। साथ ही मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की संख्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने कहा। उल्लास कार्यक्रम, स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र आवेदन फार्म वितरण एवं ऑनलाइन प्रविष्टि की भी कलेक्टर ने जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के तहत भुगतान किए गए हितग्राहियों, मृत हितग्राहियों की संख्या की जानकारी ली एवं पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि हस्तांतरित हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग को ई केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। वन पट्टाधारी किसान, रबी फसल, फसल चक्र परिवर्तन, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। जिले में संचालित फसल चक्र परिवर्तन अभियान की जानकारी ली और किसानों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने खाद, कीटनाशक, स्वाईल हेल्थ कार्ड इत्यादि की जानकारी ली तथा यूरिया आदि की कमी न हो और किसी भी स्थिति में खाद-बीज की कमी ना पड़े इसका ध्यान रखने कहा। उन्होंने खाद्य विभाग से नवीन राशन कार्ड में शामिल सदस्यों के ई केवाईसी, नवीनीकृत राशन कार्ड की संख्या, लेखा मिलान की जानकारी ली तथा सभी कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री गांधी ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन सहित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त पत्रों के निराकरण की जानकारी ली। पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविरां का आयोजन कमार बसाहटों में किया जा रहा है, कलेक्टर ने पीवीटीजी के सभी सदस्यों का आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता आदि का शत प्रतिशत निराकरण करने के भी निर्देश बैठक में दिए। कलेक्टर सुश्री गांधी ने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले के प्रत्येक गांव में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता होयह सुनिश्चित की जाए। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य का सर्टिफिकेशन करने के निर्देश दिए और जहा बोर खराब है उनकी मरम्मत कराने कहा। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री विनय पोयाम, सर्व एसडीएम सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा में प्राप्त विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा आवश्यक कार्यवाही कर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जल शक्ति अभियान के तहत पर्यावरण के प्रति लोगों को स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। तालाबों के महत्व और आवश्यकताओं को समझने के लिए सामुदायिक भागीदारी से एक सर्वेक्षण तैयार किया जा रहा है, जिसे ’’मोर तरिया मोर अभिमान’’ थीम दिया गया है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने सभी नगरीय निकाय एवं जनपद सीईओ को तालाब का सर्वेक्षण शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। सर्वेक्षण के माध्यम से जल सरंक्षण के लिए तालाबों की आवश्यकता और स्थिति का आंकलन किया जा सकेगा।

 

3.

समाचार
कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने अधिकारियों के मध्य किया कार्य विभाजन

धमतरी 22 सितम्बर 2024/ डिप्टी कलेक्टर डॉ.कल्पना ध्रुव के मातृत्व अवकाश में जाने के फलस्वरूप कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा/राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन आदेश में प्रशासनिक दृष्टिकोण से आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा, सुश्री रोमा श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सम्पूर्ण कार्य के अलावा प्रभारी अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, शिक्षा विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन, सेजस का दायित्व सौंपा गया है। वे सदस्य सचिव जिला लोक शिक्षा समिति होंगी। इसी तरह उन्हें पर्यटन (राम वनगमन पथ के विशेष संदर्भ में), मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन, हरियर छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की जिम्मेदारी दी गई है। वे समन्वयक अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (जेजेएम के विशेष संदर्भ में) और कृषि विभाग (राजीव गांधी किसान न्याय योजना), उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, रेशम विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण सचिवालय, महिला एवं बाल विकास, ग्रामोद्योग, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, जनमन, पीएमजीएसवाय, सिंचाई, डीएमएफ, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वान, ई-डिस्ट्रिक्स, सीएससी, चॉईस परियोजना एवं लोक सेवा केन्द्र तथा जिले के आईटी से संबंधित सभी कार्यों के लिये पदेन सचिव एवं प्रभारी अधिकारी वीडियो कॉन्फेंस का जिम्मा सुश्री श्रीवास्तव को दिया गया है।
अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, जिला दण्डाधिकारी के अधीन जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तरदायी होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन, लायसेंस, भू-अभिलेख शाखा, जिला विभागीय जांच अधिकारी, जिला जेल अधीक्षक, शासकीय आवास आबंटन, भू-राजस्व संहिता 1959 राजस्व पुस्तक परिपत्र एवं कृषि खातों की उच्चतम सीमा अधिनियम के तहत मूल, अपील, पुनरीक्षण एवं पुनर्विचार के प्राप्त होने वाले प्रकरणों (केवल कुरूद तहसील/अनुविभाग), लोकसभा, राज्य सभा, विधानसभा, स्थगन, ध्यानाकर्षण प्रश्नों का समयावधि में सक्षम अधिकारी से अनुमोदन कराकर निराकरण की जिम्मेदारी दी गई है। सूचना के अधिकार से संबंधित अपील, विशेष विवाह अधिनियम के तहत मामले, छ.ग. विवाह का अनिवार्य पंजीयन नियम, 2006 संबंधी कार्य, यातायात, जिला सड़क सुरक्षा, परिवहन, जिला जेल से संबंधित नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी। रोस्टर अनुसार जिला कार्यालयों की शाखाओं और सभी अधीनस्थ राजस्व विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण, खाद्य शाखा, लोक निर्माण, आबकारी, अन्य विभाग जिनके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त नहीं हैं, के लिए प्रभारी अधिकारी, परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार के कार्यक्रम का टीप प्रतिवेदन प्राप्त करने एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण की समीक्षा, राजस्व कार्यालय, न्यायालयों का निरीक्षण, पर्यवेक्षण कर राजस्व शिकायत, प्रकरणों का निराकरण-समीक्षा कर यथाशीघ्र कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत करना, कलेक्टर की अनुपस्थिति में आम जनता से मिलने, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, आरटीओ, रामलला दर्शन, जिला अंत्यावसायी की जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल को राजस्व शाखा, सांख्यिकी लिपिक, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत धारा 10 में विशेष अधिकारी, विधि विधायी, अभियोजन शाखा, लोक आयोग, वरिष्ठ लिपिक शाखा एवं विविध शाखा (जैसे आईटीआई, पॉलीटेक्निक, नवोदय, केन्द्रीय विद्यालय, परीक्षा शाखा), अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफाएबल डाटा के संबंध में, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रमाण पत्र सत्यापन अधिकारी, सहायक अधीक्षक राजस्व/सामान्य तथा छ.ग. निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम 2005 के प्रभारी अधिकारी (चिटफंड कंपनी संबंधी प्रकरण) सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर डॉ. विभोर अग्रवाल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। वे जिला सत्कार अधिकारी, अनुभाग क्षेत्र के लिए भू-अर्जन अधिकारी होंगे तथा उन्हें मंडी धमतरी का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर श्री दीनदयाल मंडावी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुरूद का सम्पूर्ण प्रभार के साथ ही अनुभाग क्षेत्र के लिए भू-अर्जन अधिकारी बनाया गया है। उन्हें मंडी कुरूद और उपमंडी मगरलोड की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगरी का सम्पूर्ण प्रभार के साथ अनुभाग क्षेत्र के लिए भू अर्जन अधिकारी तथा उपमंडी नगरी का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर श्री विनय कुमार पोयाम को नगरीय निकाय की जिम्मेदारी दी गई है।
डिप्टी कलेक्टर श्री बहादुर सिंह मरकाम को नजूल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन, भू-बंटन, 7500 वर्गफुट तक शासकीय भूमि का बंटन, अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन, आबादी/नजूल पट्टों को भूमि स्वामी हक में परिवर्तित (फ्री होल्ड) करना, परिवर्तित भूमि के विरूद्ध वार्षिक भू-भाटक की वसूली, राहत और पुनर्वास शाखा का दायित्व दिया गया है। उन्हें जिला नाजरात, पुरातत्व, धर्म एवं धर्मस्व, संस्कृति, अल्पसंख्यक कल्याण जिला वक्फ बोर्ड, प्रस्तुतकार शाखा, आवक-जावक शाखा, राजस्व लेखा, राजस्व लेखापाल (आंकिक, तकाबी, राजस्व, मोहर्रिर, ब्रिक्स), लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सेवाओं की समीक्षा, रेडक्रॉस, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी, शिकायत शाखा, मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर जनचौपाल, समय सीमा, पीजीएन, पीजी पोर्टल, मुख्यमंत्री सचिवालय, अतिविशिष्ट व्यक्तियों से प्राप्त पत्रों का अंतिम निराकरण हेतु नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत करने, यातायात, जिला सड़क सुरक्षा, जिला जेल से संबंधित नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी। अग्निवीर सैनिकों की भर्ती पूर्व प्रशिक्षण, रैली का आयोजन इत्यादि की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रीति दुर्गम को वित्त, स्थापना, स्टेशनरी और प्रपत्र, खनिज शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाड़ा नियंत्रण अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन, सहायक नोडल पर्यटन, जिला खनिज न्यास डीएमएफ, मुख्यमंत्री घोषणा, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान, शासन स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों के संबंधी में तैयारी (डाटा संकलन समीक्षा), राज्योत्सव, मेला के प्रभारी अधिकारी, आयुक्त और शासन को भेजी जाने वाली नस्तियों की समीक्षा एवं नीतिगत नस्तियों को कलेक्टर को प्रस्तुत करना, प्रभारी अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी, जेजेएम के विशेष संदर्भ में, सहायक नोडल अधिकारी जेएसए, डब्ल्यूसीडी नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती वेरनादत्त एक्का को प्रभारी अधिकारी जिला खेल अधिकारी, ऑडिट, जनगणना, ऑडिट, निरीक्षण शाखा, अभिलेख कोष्ठ हिन्दी, अंग्रेजी, मुख्य प्रतिलिपिकार (नकल) शाखा, सोलेशियम फंड, अल्प बचत शाखा, स्वेच्छानुदान शाखा, 20 सूत्रीय कार्यक्रम का क्रियान्वयन, समाज कल्याण, सांख्यिकी, सहायक नोडल कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन विभाग, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन पत्र, प्रकरण अपर कलेक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत करने का दायित्व सौंपा गया है। उक्त सभी अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य कार्य भी करना होगा।

 

4.समाचार

राशनकार्डों का ई केवाईसी जल्द से जल्द कराने की अपील

 

धमतरी 23 सितम्बर 2024/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित राशनकार्डों में शामिल सभी सदस्यों का ई-केवाईसी शत्-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में 2 लाख 49 हजार 199 राशनकार्ड प्रचलित है, जिसमें 8 लाख 62 हजार 527 सदस्य शामिल हैं। इनमें से अब तक 7 लाख 51 हजार 534 सदस्यों द्वारा ई-केवाईसी करा लिया गया है। शेष एक लाख 10 हजार 993 सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना है। खाद्य अधिकारी ने राशन कार्डधारियों से अपील की है कि उनके राशनकार्ड में ई-केवाईसी हेतु शेष बचे सभी सदस्यों का आधार कार्ड एवं राशनकार्ड लेकर अपने नजदीकी किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करवा लें

 

5.समाचार

फसल चक्र परिवर्तन अभियान

ग्राम सिंधौरीखुर्द, जोरातराई में आयोजित किया गया कार्यक्रम

 

धमतरी 23 सितम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में फसल चक्र परिवर्तन अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत सिंधौरीखुर्द, जोरातराई में सरपंच, सचिव, विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों और किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उद्यान अधीक्षक श्री मदनलाल मोहते ने फल, फूल, सब्जी इत्यादि से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि इन फसलों की सिंचाई के लिए पानी की कम आवश्यकता होती है। उन्होंने धान की फसल के बदले उद्यानिकी फसल लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री अधीन राम साहू ने बताया कि जल को बचाने के लिए फसल चक्र परिवर्तन निहायत जरूरी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि सब्जी बीज बोकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करें।

सरपंच श्रीमती त्रिवेणी साहू ने पानी को बचाने के लिए धान फसल के बदले चना, गेहूं व उद्यानिकी फसल लेने का आग्रह किसानों से की। साथ ही जैविक खेती करने और रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने भी कहा। वहीं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री डीहूराम पटेल ने कहा कि जल को बचाने के लिए व भविष्य को अच्छा रखने के लिए हमें आज खेती के तरीको को बदलकर ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन फसल लेना है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देना है, क्योंकि आज जो हम खेती कर रहे हैं उसमें किसान भाई लगातार रासायनिक खाद व दवाई का उपयोग कर रहें, जिसका अत्यधिक उपयोग होने से कैंसर, हृदयरोग और ना जाने कई बीमारी हो सकती है। इसलिए किसान भाई अधिक से अधिक जैविक खाद का ही उपयोग अपने खेतों में करें। इस अवसर पर किसानों ने बीज की मांग, बाजार की व्यवस्था और समर्थन मूल्य की मांग इत्यादि अधिकारियों के समक्ष रखी।

 

6.समाचार

वजन त्यौहार में ली गई बच्चों और किशोरी बालिकाओं का वजन और मापी गई ऊंचाइ

धमतरी 23 सितम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जिले में वजन त्यौहार के तहत लगातार अलग-अलग स्थान में बच्चों और किशोरी बालिकाओं का वजन, ऊंचाई, लंबाई का मापन किया जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी के अतिरिक्त कॉलोनी, स्कूल एवं वार्ड, मोहल्ले शामिल हैं। इसी कड़ी में आज धमतरी शहर स्थित आत्मानंद स्कूल के पास 5 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग टीम द्वारा लिया गया। इस मौके पर कुल 67 बालिका एवं 32 बच्चों का ऊंचाई और वजन माप किया गया। इसी तरह स्टेशनपारा के देवार बस्ती में कुल 21 बच्चों और बालिकाओं का माप लिया गया। वहीं सुमित बाजार धमतरी में 28 बालिका और 12 बच्चों का वजन माप हुआ। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का, परियोजना अधिकारी श्रीमती चित्ररेखा यादव सहित महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग का अमला मौजूद रहा।

 

7.*मुख्य अभियंता, सेतु परिक्षेत्र रायपुर श्री एम.एल.उराव ने किया मेघा पुल का निरीक्षण*

धमतरी 23 सितम्बर 2024/ जिले के कुरूद-मेघा-मगरलोड मार्ग के 10/10 किलोमीटर में महानदी पर निर्मित जलमग्नीय पुल का आज मुख्य अभियंता, सेतु परिक्षेत्र रायपुर श्री एम.एल.उराव ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जलमग्नीय पुल का निर्माण तत्कालीन सेतु संभाग रायपुर के द्वारा जून 1994 में किया गया था। पुल की लंबाई 977.136 मीटर है। कार्य विभाग मैन्युअल के नियमानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व पुल का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पुल की स्थिति संतोषजनक पाई गई थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुल के निकट ही यू/एस एवं डी/एस दोनो ओर अत्यधिक रेत खनन किया गया है, जिससे वर्षा ऋतु में पानी के तेज बहाव के कारण डी/एस का कच्चा एप्रॉन (बोल्डर से समतल किया हुआ भाग) का कटाव हो गया।

उन्होंने यह भी बताया कि कच्चा एप्रॉन के कटाव हो जाने पर पक्का एप्रॉन (कांक्रीट से समतल किया हुआ भाग) लगभग 2.00 मीटर से 2.50 मीटर तक गहराई सामान्य ग्राउंड लेवल से ऊपर खुल जाने के कारण डी/एस कटऑफ वॉल लगभग 150 मीटर लंबाई में क्षतिग्रस्त होकर सेटल डाउन हो गया है। कच्चा एवं पक्का एप्रॉन दोने के क्षतिग्रस्त हो जाने एवं वर्षा ऋतु में पानी के अत्यधिक बहाव के कारण बॉक्स टाइप जलमग्नीय पुल के बॉटम स्लैब के नीचे से बोल्डर एवं सैंड का बहाव होने के कारण बॉटम स्लैब के नीचे का भाग खोखला हो गया। उक्त पुल फ्लॉटिंग फाउंडेशन आधारित पुल था, जिसमें कटऑफ वॉल से ही पूरा स्ट्रक्चर प्रोटेक्ट रहता है तथा कटऑफ वॉल की गहराई 3 मीटर रहती है, जिसमें 2.50 मीटर का कटऑफ वॉल रेत निकालने के कारण खुल गया। उक्त स्थिति में भी पुल के ऊपर यातायात प्रवाहित रहने के कारण पुल का कुछ हिस्सा सेटल डाउन हो गया है तथा जितना कटऑफ वॉल टूट गया है, उतना अतिरिक्त बॉक्स कोलैप्स होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उक्त पुल से आवासगमन नहीं किया जा सकता।

श्री उराव ने बताया कि यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण मुख्य जिला मार्ग है, जिसमें कुरूद की ओर तथा मेघा की ओर 30 ग्राम के लोग, जिनकी जनसंख्या 69 हजार 57 है, प्रतिदिन आना-जाना होता है। उक्त पुल के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में मेघा की ओर की आम जनता को लगभग 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर जिला मुख्यालय आना पड़ेगा, जिससे आम जनता को अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। उक्त निर्मित पुल के यू/एस में वर्ष 2023-24 के बजट में प्रावधान 120 लाख रूपये के साथ नया उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए शामिल है, जिसका बोरिंग कार्य पूर्ण कर जीएडी तैयार कर ली गई है। प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक स्वीकृति के लिए प्रेषित किया जा रहा है। निरीक्षण के समय कार्यपालन अभियंता सेतु निगम श्री विवेक शुक्ला और अनुविभागीय अधिकारी श्री के.के.यादव मौजूद रहे।

 

 

संबंधित पोस्ट

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों पर बैठक आयोजित — वाहन चालकों में अनुशासन और जनजागरूकता पर दिया गया जोर

Chunesh Sahu

भव्य कांवड़ यात्रा निकाल कर ओंकारेश्वर मंदिर पलारी और लिंगेश्वर मंदिर मे किया जल अर्पित, पड़कीभाट गांव में किया गया शिव महापुराण की कथा,

Chunesh Sahu

दीपा पप्पू धुर्वे ने किया वन विकास निगम डिप्टी रेंजर के कथन का खण्डन

hindmedianews

*ख़बर का असर…..* *शहर की मुख्य धमनियां चमकेंगी* *महापौर के निर्देश पर विभाग ने शुरू की कार्यवाही…* *बारिश के जख्म भरते सड़कें… हिन्द मीडिया की टीम ने प्रमुखता से उठाए मुद्दे….* 

Chunesh Sahu

नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 शहीद जवानों को नमन कर पौधा रोपड़ किया गया ।

hindmedianews

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कवर्धा में लगा कैंसर जांच शिविर

Sakshi Bansod