hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 *नुवाखाई ठाकुर जोहरनी परब में प्रकृति संरक्षण के लिए पहल: बिरनासिल्ली उपक्षेत्र*

 

नुवाखाई परब आदिवासी गोड़वाना समाज के प्रमुख परब में एक है जो वैज्ञानिकता से परिपूर्ण पर्व है। जिसे गोडवाना समाज के द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भादो कृष्ण पक्ष के नवमी तिथि को प्रत्येक घर बड़े उत्साह के साथ नुवाखाई पर्व मनाया गया था। जिसके बाद उपक्षेत्र स्तर पर 22 सितम्बर को प्रत्येक मुड़ा क्षेत्र में नुवाखाई ठाकुर जोहरनी परब मनाया गया। नगरी तहसील के अन्तर्गत बिरनासिल्ली उपक्षेत्र में बड़े धूमधाम के साथ ठाकुर जोहरनी परब मनाया गया। 

जिसमें समाज के उपक्षेत्र प्रमुख, ग्राम प्रमुख, सामान्य प्रभाग, महिला प्रभाग तथा युवा प्रभाग के सभी सामजिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

कर्मचारी प्रभाग अध्यक्ष किशोर नेताम ने समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के युवक-युवती को शिक्षित होने तथा उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। राजेश मरकाम युवा प्रभाग अध्यक्ष ने सविस्तार गोडवाना समाज के संस्कृति, शिक्षा तथा स्वरोजगार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति का संरक्षण बहुत आवश्यक है। गोडवाना समाज अपनी मूल संस्कृति से अभी पूरी तरह परिचित नहीं है, हमें हमारे पूरखों के दिखाये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है तथा नाना प्रकार के आडंबर से निकलकर कर वास्तविकता को स्वीकार करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही बिरनासिल्ली के युवाओं को आम का पौधा भेट करके प्रकृति सरक्षण का संदेश दिया गया। भानुप्रताप कुंजाम जोहार आदिवासी कला मंच जिलाध्यक्ष ने संक्षिप्त में अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज को शिक्षा क्यों आवश्यक है। केवल शैक्षणिक शिक्षा ही शिक्षा नहीं है अपितु खुद को जागरूक करने के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। 

उपक्षेत्र अध्यक्ष शोभाराम नेताम ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी समाजिक जनों का आभार प्रकट किया।

 उपाध्यक्ष धीरज सलाम, सेठिया लाल सिंह ठाकुर, सुखलाल मरकाम, दूलचंद कुंजाम, संरक्षक सुरेश नेताम, रवि नेताम, पूर्व कोषाध्यक्ष रूप सिंह नेताम, ग्रामीण समाज अध्यक्ष गणेश नेताम, रिंकु नेताम ग्राम पटेल रतावा, किशोर शोरी सभी ग्राम के ग्रामीण अध्यक्ष युवती प्रभाग उपाध्यक्ष प्रियंका नेताम/ युवती प्रभाग तहसील उपाध्यक्ष मधु नेताम, तहसील सदस्य शिवराज सलाम, विजय सलाम,  उपक्षेत्र सचिव भारत मरकाम,  युवा प्रभाग सचिव सत्यम ठाकुर एवं समाज के मातृशक्ति- पितृभक्ति, युवक-युवती उपस्थित थे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

जिले के युवकों को सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार के सुनहरा अवसर

hindmedianews

भूतकाल और भविष्य सोच के नही बिगाड़े वर्तमान : महंत श्री राजीवलोचन दास जी महाराज

hindmedianews

थाना जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत आरोपी रितिक साहू कोे आम जनता को रूपये पैसे का लालच देकर अंकों पर कागज एवं मोबाइल मे सट्टा पट्टी लिखते किया गया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

निदान’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री चुन्नीलाल साहू पहुंचे दिव्यांगजनों की मदद करना पुण्य का काम-सांसद श्री साहू

Chunesh Sahu

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 57.93 करोड़ की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

Sakshi Bansod

धमतरी विधायक ओंकार साहू साय सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर उठाए सवाल  मामला फर्जी संविदा एपीओ नियुक्ति का  सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए थे उचित कार्यवाही के निर्देश 

Chunesh Sahu