hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्राधिकरण का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वाय. डी. साहू, सहायक संचालक महेंद्र गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण स्थल पर सभी उच्चाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे व साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। साक्षरता रथ के माध्यम से जिले में जन-जन को साक्षर बनाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अपने संदेश में कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। हमें यह देखना होगा कि हमारे आस पास 15 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति असाक्षर न हो। यदि कोई असाक्षर है तो उन्हें निकट के साक्षरता केंद्र में लाकर पढ़ाया और लिखाया जाए तथा उन्हें साक्षर बनाया जाए। कलेक्टर कहा कि जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुसार 30,000 लोगों का सर्वे किया जा चुका है तथा पोर्टल में एंट्री भी की जा चुकी है किंतु यह क्रम रुकना नहीं चाहिए। इसके अतिरिक्त भी जो असाक्षर मिलते हैं उनका सर्वे जारी रखा जाए और उन्हें साक्षर बनाया जाए। कलेक्टर ने सभी से अपील किया सभी शिक्षित स्वयंसेवी शिक्षक की भूमिका का निर्वाह अवश्य करें तथा समाज को साक्षर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। कलेक्टर ने 8 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया तथा प्रतिदिन की गतिविधियां हर शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में आयोजित करने का निर्देश दिया उन्होंने यह भी कहा कि 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के दिन राज्य स्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का प्रसारण ऐसे सभी स्मार्ट स्कूलों में किया जाए जहां तकनीकी संसाधन उपलब्ध हों और समुदाय तथा जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाय ताकि वे सभी मुख्यमंत्री जी के संदेश को सुन सकें।

सीईओ जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी 3000 स्वयंसेवी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पंजीकृत असाक्षरो को आगामी समय में 200 घंटे का अध्यापन अवश्य पूरा कराएं ताकि उन्हें मार्च 2025 की परीक्षा में बिठाया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी वाय. डी. साहू ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड परियोजना अधिकारियो से साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम को प्रत्येक शालाओं में आयोजित कर नियमित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्राधिकरण प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य स्रोत व्यक्ति शिवकुमार बंजारे, संजय गुप्ता, आरती ठाकुर जिले के चारों विकास खंड के 10-10 मास्टर ट्रेनर जिसमें 50 प्रतिशत महिला तथा 50 प्रतिशत पुरुष शिक्षक शामिल रहे। दो दिवसीय प्रशिक्षण के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी के द्वारा राज्य स्रोत व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही सभी 40 कुशल प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चाय नाश्ता और भोजन की व्यवस्था रखी गई थी। कुशल प्रशिक्षक के रूप में लक्ष्मण बांधेकर, धर्मराज साहू, राजेश गुप्ता, हामिद खान, विजेन्द्र सिंह, दिव्या ठाकुर, गायत्री चंद्रवंशी, अर्चना केशरवानी, इंद्राणी सत्यम, श्वेता तिवारी, के डिण्डोरे, मनोज कुमार साहू, महेश ठाकुर, सुरेश कुमार मानकर, वर्षा मानिकपुरी, भुनेश्वरी तिवारी रीना, माधुरी साहू, अनिता मरावी, कोमल सिंह मरकाम, फागूराम डिण्डोरे, पुनाराम पनागर, लिली ग्रेस एक्का, रविनारायण त्रिपाठी, अर्चना शर्मा, रिखीराम धुर्वे, विजय कुमार लंझियाना, हेमलता शर्मा, कैलाश मण्डावी, अल्विना विल्सन, नरेंद्र सिंह राजपूत, स्वाति वैष्णव, मिटठू लाल साहू , ज़लील मोहम्मद, धनुक लाल वर्मा, श्वेता सिंह शामिल रहे।

संबंधित पोस्ट

पोला पर्व के अवसर पर श्रवण बधितार्थ बालिका विद्यालयमें रोपे गए पौधे….

Chunesh Sahu

डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग के लिए, दीपक यादव को मिला सम्मान

hindmedianews

*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा चौक पर खड़े ट्रैफिक जवानों को धुप से बचाने के लिए लगाई गई छतरी* *मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस जवानों के लिए लगाई गई छतरी* *यातायात पुलिस धमतरी द्वारा लगातार किये जा रहे हैं सराहनीय कार्य*

Chunesh Sahu

दिवाली की आते ही ताश जुआ खेलने खेलाने वाले सक्रिय,पुलिस की कार्यवाही शिथिल

hindmedianews

जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की

Sakshi Bansod

सहकार भारती स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया, संघ कार्यालय बालोद मे हुआ भव्य कार्यक्रम  सैकड़ों लोग स्थापना दिवस में हुए शामिल,

Chunesh Sahu