hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की कार्यवाही शून्य…* *विभाग की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल..* *पुलिस प्रशासन के कार्यवाही से शराब कोचियों में खौफ….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/धमतरी

छग धमतरी जिला में कृष्ण जन्माष्टमी के चलते प्रदेश समेत धमतरी जिला में शुष्क दिवस घोषित किया गया था, जिसमें आबकारी अमला और पुलिस प्रशासन को अवैध बिक्री करते पाए जाने पर कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था।

जिस पर पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय के आदेश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला में 06 प्रकरणों में बढ़ी सफ़लता पाई है जिसमें अवैध शराब बिक्री में पुरुष समेत महिला शामिल लोगों पर कार्यवाही की है।

वहीं प्रमुख विभाग जिनके कांधे पर पूरे जिला के आबकारी मामले है, जिला आबकारी अमला द्वारा कार्यवाही शून्य होना अनेक संदेहों को जन्म देते हैं।

जबकि आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी मुताबिक नगरी के क्षेत्रों में 4,5 जगहों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई थी लेकिन कुछ नहीं मिलने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जबकि नगरी मगरलोड के क्षेत्रों में कच्ची महुआ शराब समेत देशी विदेशी मदिरा का प्रचलन जोरों पर है, वहीं ग्रामीणों द्वारा कच्ची शराब का निर्माण भी किया जाता है साथ ही बीते कल सोमवार को जब पूरे जिला में शुष्क दिवस घोषित है मदिरा प्रेमियों का रुख उन्हीं इलाकों में होता है बवाजूद इसके एक भी आबकारी अमला द्वारा शून्य कार्यवाही होना अनेक संदेहों और प्रश्नों के जवाब को इंगित करता है।

वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में ताबड़तोड 05 मामलों में बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है।

01.धमतरी पुलिस,थाना भखारा द्वारा अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही कार्यवाही

आरोपी से कुल 28 पौवा देशी शराब कीमती 2520/-रु०एवं बिक्री रकम 450/- रू० जुमला 2970/-रूपये जप्त कर,धारा 34 (2) आब०एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

02 धमतरी पुलिस,थाना अर्जुनी द्वारा अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही कार्यवाही।

दोनों आरोपियों से कुल 35 पौवा देशी शराब कीमती 3230/-रु० एवं प्रयुक्त वाहन कीमती 25000/- रू०बिक्री रकम 370/-रू० जुमला 28600/-रूपये जप्त कर,धारा 34 (A) आब०एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

03.धमतरी पुलिस थाना कोतवाली एवं सायबर टीम द्वारा अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से कुल 42 पौवा देशी शराब कीमती 4040/-रूपये बिक्री रकम 400/- रूपये जुमला 4440/- रुपये किया गया जप्त
धमतरी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार की जा रही है अवैध शराब के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

04. इसी तरह से सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 34(ए) के तहत और भी कार्यवाही की गई है।

कल था शुष्क दिवस घोषित

धमतरी जिला में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने 26 अगस्त 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया है। ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत राज्य भर में मदिरा की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।
आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह लाइसेंसी प्रतिष्ठान हो या गैर-लाइसेंसीकृत स्थल।
आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।
शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारी इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला कार्यालयों एवं संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़दस्ता और विशेष जांच दल भी गठित किए जाएंगे, जो जिले में स्थित शराब के अवैध संकलन स्थलों की जांच करेंगे।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

इस्तिहार- पोड़ी गोसाई में स्वामित्व योजना के तहत दावा-आपत्ति आमंत्रित….!

अजय महंत

बड़ी खबर : मछली के साथ 100% सब्सिडी डकार गए तत्कालीन सहायक संचालक मछलीपालन अधिकारी.. फर्जीवाड़ा में माहिर अधिकारी ने चहेतों को लाभ पहुंचाने लांघ दी नियम कानून..* मतस्‍य विभाग में करोड़ों का केज घोटाला फूटा, जांच जारी, तत्‍कालीन सहायक संचालक घिरीं

Chunesh Sahu

साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की शासकीय प्राथमिक शाला  केशलीगोड़ान मनाई गई जयंती 

hindmedianews

वन विकास निगम के अफसर आशीष पठारे के ऊपर रुपए लेने का लगा आरोप, बुधराम बैगा की कहानी को दे रहे न्यौता

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को मिला राज्यपाल के हाथों उत्कृष्ट विधायक सम्मान: वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट विधायक मिला खिताब 

hindmedianews

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विराट आयोजन l

Chunesh Sahu