
पंडरिया: पुलिस थाना पंडरिया में आवेदन प्राप्त हुआ कि आवेदक के पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले गया है जिस पर प्राप्त आवेदन के अनुसार संज्ञान में लेते हुए ।अपराध पंजीबद्ध कर क्रमांक 240/24 धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी एवं अपहृता के बिलासपुर में होने की सूचना मिलते ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर पतासाजी हेतु बिलासपुर भेजा गया जहां अपहृता को आरोपी के कब्जे से बरामद कर साथ लाया गया। आरोपी हीरा सिंह पिता शिवप्रसाद गोंड उम्र 19 साल साकिन भदराली जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया गया जिस पर धारा आईपीसी 366(क),376(2)n भादवि, 6 पाक्सो एक्ट कायम कर आरोपी हीरा सिंह को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा,सउनि मोहन लाल खुंटे,प्रधान आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, आरक्षक-सुनील घृतलहरे, म.आर. संगीता चंद्रवंशी एवं साईबर टीम का विशेष योगदान रहा।





