hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

गन्ना किसानो के 80 करोड़ का भुगतान आख़िर कब करेगी भाजपा सरकार, कांग्रेसियों ने कारखाना प्रबंधन को सौपा ज्ञापन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया- पंडरिया क्षेत्र  के गन्ना उत्पादक किसानों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है खेती किसानी का समय पर किसानों को साहूकारों से ब्याज में पैसे लेकर किसानी काम करना पड़ रहा है और इन सबका का कारण है कि पंडरिया शक्कर कारखाना में जिन किसानों ने गन्ना बेचा था उनको आज गन्ना बेचने के 7 माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा सका है जिसकी जल्द भुगतान के लिए आज कांग्रेस पार्टी द्वारा जल्द भुगतान की मांग की गई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने ज्ञापन के माध्यम से कारखाना प्रबंधन से यह मांग किया है कि32 करोड़ मूल भुगतान, 33 करोड़ की लाभांश राशि व 18 करोड़ की बोनस राशि कुल मिलाकर लगभग 80 करोड़ की राशि भुगतान हेतु लंबित राशि का जल्द हो भुगतान हमारे किसान भाई जिनके गन्ना विक्रय का 32 करोड़ मूल भुगतान, 33 करोड़ की लाभांश राशि व 18 करोड़ की बोनस राशि कुल मिलाकर लगभग 80 करोड़ की राशि भुगतान हेतु लंबित राशि का जल्द हो भुगतान हो साथ ही मजदूरों व श्रमिक ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है

किसान नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि हमारे द्वारा लगातार अधिकारियों से मिलकर किसानों को भुगतान करने की मांग की जा रही है पर इनके द्वारा फण्ड नही होने की बात कहकर टाल मटोल किया जा रहा है साथ ही सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों को गन्ना किसानों की तकलीफे दिखाई नही दे रही है आज ज्ञापन के माध्यम से हमने 1 सफ्ताह के भीतर पूर्ण भुगतान की मांग की है यदि आने वाले दिनों में किसानों को भुगतान नही हुआ तो कांग्रेस पार्टी व किसान मिलकर रास्ट्रीय राज मार्ग पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेंगे और अपना अधिकार लेकर रहेंगे।

आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन जायसवाल, सुभाष गोस्वामी, आंनद सिंह, रवि चंद्रवंशी, मनीष शर्मा,दिनेश पटेल, संतोष साहू, त्रिलोक चंद, रूपेश चंद्रवंशी, तेजस्वी चंद्रवंशी, रति चंद्रवंशी, रामचरण पटेल, शिव गायकवाड़, पालन बैश,सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

अज़ीम प्रेमजी हाईस्कूल शंकरदाह में हुआ समर केंप का आयोजन, विद्यार्थियों ने सीखे कला, संगीत और रंगमंच के कौशल

Chunesh Sahu

सामान्य सभा का सम्मिलन 06 नवम्बर को

Chunesh Sahu

ओबीसी समाज ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,  जातिवार जनगणना व आरक्षण लागू करने की उठी मांग

Chunesh Sahu

आरटीआई में सूचना न मिलने पर आवेदक का बड़ा कदम, सीईओ से लगाई न्याय की गुहार…!

अजय महंत

संत गाडगे जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

CMO पंडरिया की सक्रियता से नगर पालिका पंडरिया में लोगों को मिल रहा शुद्ध जल, स्वास्थ्य स्वच्छता पर विशेष ध्यान 

hindmedianews