hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*धूमा स्थित शिवनाथ नदी में अपशिष्ट जल प्रवाह पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान* *संचालक को नोटिस एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल को लिखा गया पत्र*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*धूमा स्थित शिवनाथ नदी में अपशिष्ट जल प्रवाह पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान*

 

*संचालक को नोटिस एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल को लिखा गया पत्र*

 

मुंगेली // पथरिया विकासखण्ड के ग्राम धूमा स्थित शिवनाथ नदी में अपशिष्ट जल प्रवाहित किए जाने के संबंध में कलेक्टर राहुल देव ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में पर्यावरण संरक्षण मंडल को भी पत्र लिखा गया है। साथ ही कंपनी के संचालक को दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

      गौरतलब है की धूमा स्थित भाटिया वाइन मर्चेंट लिमिटेड द्वारा प्रवाहित अपशिष्ट जल को शिवनाथ नदी में प्रवाहित करने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके कारण आसपास के गांवों के ग्रामीण, पशु और जलीय जीव-जंतु को नुकसान की आशंका बनी हुई थी। कलेक्टर के निर्देश पर इसे संज्ञान में लेते हुए पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर ने भाटिया वाइन मर्चेंट लिमिटेड के संचालक को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है, ताकि लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।

संबंधित पोस्ट

सनराइज पब्लिक स्कूल में हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम का आयोजन

hindmedianews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हमारे दिव्यांगजनों ने अपने सामर्थ्य ने बढ़ाया विश्व पटल पर भारत का गौरव : भावना बोहरा

hindmedianews

पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ छठ पूजा में हुए शामिल

rakeshbhaskar

एमएमएस प्रकरण पर गरमाई  भाजपा नेता राजेंद्र अरोरा का विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

Sakshi Bansod

पर्यावरण को संरक्षित करने ग्राम पंचायत चिटौद के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे वृक्षारोपण किया गया… 

Chunesh Sahu

*अंतरराज्यीय नकबजनी घटनाओं का पर्दाफाश… गुंडरदेहि पुलिस की बडी कार्यवाही…*

Chunesh Sahu