hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शिक्षक घर-घर जाकर असाक्षरों की कर रहे हैं सर्वे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी युवा, प्रौढ़ पुरुष एवं महिलाओं को शत् प्रतिशत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रदान करना है। इसी कड़ी में पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केशलीगोड़ान में प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे को ग्राम पंचायत प्रभारी नोडल तथा शिक्षिका लता चांदसे को सर्वेयर नियुक्त किया गया है, जो घर-घर जाकर निरक्षरों की सर्वे कर उल्लास एप पर ऑनलाइन एंट्री कर रहे हैं। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम केंद्र पर प्रवर्तित योजना है जो सभी की शिक्षा के लिए प्रारंभ की गई है। निरक्षरों को पढ़ाने के लिए स्कूली विद्यार्थियों के अलावा स्वयं सेवी शिक्षकों को चिन्हित किया जा रहा है। निरक्षरों को साल भर में 200 घंटे की पढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी. पी. बनर्जी एवं परियोजना अधिकारी एस.पी. डड़सेना द्वारा सर्वे कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस योजना के तहत कबीरधाम जिले में 15 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के 33000 से अधिक असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

संबंधित पोस्ट

गर्मी में तांदुला रिसॉर्ट दे रहा लोगों को राहत ,,,वाटर पार्क व बोटिंग का ले रहे मजा ,,,गर्मी छुट्टी में पहुंच रहे अनेक पर्यटक

Chunesh Sahu

ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प के लिये आवेदन 5 जनवरी तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

मातृ सेवा मातृ भूमि सेवा समान: हिन्दू जागरण मंच

Chunesh Sahu

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को, वर्चुअल व फिजिकल दोनों माध्यम से होगा ।

hindmedianews

पांच दिवसीय नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

hindmedianews

ग्राम रणवीरपुर  में विधायक भावना बोहरा ने किया जनसेवा ही भावना केंद्र का शुभारंभ

hindmedianews