hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

वन मंडल कवर्धा से शुरू हुई एक पेड़ मां के नाम, संदेश ~प्रकृति को हरा भरा बनाना है के साथ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने एक-पेड़ मॉं-के-नाम अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया

कवर्धा,  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज एक-पेड़ मॉं-के-नाम अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया। उपमुख्यमंत्री सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्काऊट गाईड के सदस्य, हरितिमा गु्रप के सदस्य सहित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर कवर्धा वन मंडल में एक-पेड़-माँ-के-नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निःशुल्क पौधा वितरण के लिए स्ट्राईक फोर्स वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक-पेड़ मॉं-के-नाम प्रारंभ किया गया है। जो मूलतः वृक्षारोपण अभियान है। इस अभियान के तहत् देश में सितंबर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च, 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इसके लिए उमतपसपमिण्दपबण्पद नामक वेबपोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें अभियान संबंधी जानकारी की नियमित प्रविष्टि की जा रही है।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि कि निःशुल्क पौधा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वार क्यू.आर. कोड जारी किए गए है। जिससे स्कैन करके पौधा प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही 03 सम्पर्क नंबर भी जारी किया है। जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक पौधा के लिए मांग किया जाएगा तथा शनिवार एवं रविवार को पौधा वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, जनपद उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री दिनेश चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी श्री शशिकुमार सिंह सहित स्काऊट गाईड, हरितिमा गु्रप के सदस्य, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत छह दम्पति को चेक वितरित…..गुरू घासीदास लोककला महोत्सव के लिए प्रविष्टियां 18 नवम्बर तक आमंत्रित….

Chunesh Sahu

पंडरिया सतनामी समाज के अध्यक्ष बनाए गए भागवत(मुन्ना )डाहिरे 

hindmedianews

मिट्टी के दीये जलाने मुंगेली कलेक्टर राहुल देव व पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने की लोगो से अपील 

hindmedianews

*कांग्रेस को बड़ा झटका* *कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द…. BJP ने लगाई थी आपत्ति…*

Chunesh Sahu

स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू का प्रथम कुरूद आगमन पर भव्य स्वागत

Chunesh Sahu

बहकावे न आए:गन्ना किसानों का बकाया मूल भुगतान शीघ्र ,अगस्त 2024 के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण भुगतान करने का लक्ष्य

hindmedianews