hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

अवैध रूप से वनक्षेत्र में चराई करते भेड़, बकरी एवं ऊंट को दिखावे के वनक्षेत्र से किया बाहर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा ,  वनमंडलाधिकारी के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी सहसपुर लोहारा के मार्गदर्शन में दिनांक 29.06.2024 को परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा अंतर्गत् परिसर अकलामा कक्ष क्रमांक 254 संरक्षित वन (ग्राम घुघवादहरा) में गुजरात से आये भेड़-बकरी वालों के द्वारा अवैध रूप से वनक्षेत्र में प्रवेश कर भेड़-बकरियों को चराई कराते हुये को पकड़ा गया। मौके पर ऊंट 20 नग, भेड़ 1000 नग एवं बकरी 150 नग का जप्ती की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी वीभा वल्द राजा, जाति रब्बारी, साकिन वामका, जिला – भुज (गुजरात) के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण 20738/2 दिनांक 29.06.2024 दर्ज कर भेड़-बकरियों को वनक्षेत्र से बाहर निकाला गया। प्रकरण में आरोपी से मनी रसीद क्रमांक 6282/51 दिनांक 30.06.2024 द्वारा क्षतिराशि रूपये 10000.00 (अक्षरी – दस हजार रूपये मात्र) वसूल किया गया। वनक्षेत्र में भेड़-बकरियों का प्रवेश निषेध हेतु वन कर्मचारियों के द्वारा लगातार वनक्षेत्र में गश्ती कर निगरानी किया जा रहा है पर इससे पहले भी इनसे वसूली किया गया था जिसे विभाग के द्वारा दिखाया, बताया गया नही था आपको बता दें ये भेड़ चरवाहा हमेशा जंगल में ही रहते हैं करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचाते वहीं थोड़ा सा कार्यवाही कर साबसी ले रहा विभाग।

भेड़ पालक लोहारा के ही जंगल में सबसे अधिक पाए जाते है जो वन अफसर रेंज अधिकारी के सह से ही होता है चराई काट लेना समस्या का समाधान नहीं है इन्हे वन क्षेत्र में ही नही रहने देना चाहिए जिससे वन सुरक्षित रह सके क्या वन अधिनियम में इन लोगो के लिए चराई व्यवस्था है?

यह बिल्कुल इनकार नही किया जा सकता की इनको चराई शुल्क लेकर भी इन्हे चराई की अनुमति नहीं दी सकती लेकिन वन अफसर अनुराग वर्मा के रेंज में ही अक्सर रहते हैं ये लोग।क्या वन मंडल अधिकारी इन घटनाओं से अवगत होंगे या इनके संज्ञान में ही नही।

संबंधित पोस्ट

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन…

Chunesh Sahu

नयापारा वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास महापौर विजय देवांगन,वार्ड पार्षद, वार्ड वासियों द्वारा किया गया* 

Chunesh Sahu

कलेक्टर श्री एल्मा ने ली नगरी गौठान के नोडल अधिकारियों की बैठक ।

hindmedianews

गन्ना किसानों के हित एवं शक्कर कारखाना पंडरिया के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में किया ध्यानाकर्षण

aakashbanjare

17 मई को गांव-गांव, शहर-शहर तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के लिए निकलेगी यात्रा

Chunesh Sahu

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष का किया अवलोकन

hindmedianews