hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

एफएलएन ब्लैण्डेड मोड प्रशिक्षण का द्वितीय चरण हुआ प्रारंभ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया ,विकास खण्ड स्तरीय प्रथम चरण ऑफलाइन प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद द्वितीय चरण आफलाइन प्रशिक्षण विकास खंड पण्डरिया के तीनों जोन में प्रतिदिन अपनी उपस्थिति के साथ डीआरजी, एसआरजी, प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने हमारे उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कर रहे हैं। द्वितीय चरण के द्वितीय दिवस पर पण्डरिया जोन में भौतिक मानिटरिंग करने  विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी पी बनर्जी, सीईओ चेतन पटेल, महिला बाल विकास सहायक परियोजना अधिकारी बृजेश सोनी, स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ अनामिका पटेल  प्रशिक्षण में उपस्थित होकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित किए।
पण्डरिया जोन में एसआरजी शिवकुमार बंजारे, लक्ष्मण बांधेकर तथा जिला प्रशिक्षक उत्तम लॉयल, काशी गोयल,निर्मल पात्रे उपस्थित होकर गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिसमें नई शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत अभियान 2021, एनसीएफ की रुपरेखा 2022 के अंतर्गत बुनियादी भाषा तथा संख्यात्मकता का कौशल बच्चों में विकसित करने बच्चों की भाषा मातृभाषा को प्रमुख स्थान दिया गया है। साथ ही भाषा के चारखंडीय रुपरेखा, गणित के एप्रोच एलपीएस, नवाजतन, जादुई पिटारा, एमजटी, एमएलटी, बहुभाषिकता, थीम आधारित कौशल विकास आदि विषयों पर प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ट्रेनिंग दिया जा रहा है। हमारे मार्गदर्शक आदरणीय विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. बनर्जी, बीआरसी आदरणीय श्री अर्जुन चंद्रवंशी, आदरणीय बीआरपी श्री विनोद गोस्वामी जी, हमारे डाईट के प्राचार्य  वाय.साहू, एफएलएन प्रभारी आदरणीय  आर के पाण्डेय सर,  चंद्रवंशी सर व्याख्याता डाईट, जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाई. साहू, एपीसी  राकेश चंद्रवंशी, संयुक्त संचालक यू आर चंद्राकर सर जी, राज्य स्तर से हमारे जिला नोडल सुनील कुमार एवं मिलिंद चंद्रा सर मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हो रहा है।

संबंधित पोस्ट

*बचपन मेरा अब जवान हो गया*

Chunesh Sahu

थाना कोतवाली एवं अर्जुनी द्वारा कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू उत्पाद विक्रय करने वालों पर हुई चालानी कार्यवाही

Chunesh Sahu

क्षेत्र विकास और जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता-मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

तकनीकी सहायकों को तीन माह से वेतन न मिलने से परेशानी

hindmedianews

*पनिका समाज ने विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन…*

Chunesh Sahu

*कार्यकर्ताओं की नाराज़गी….. कहीं पड़ न जाए भारी…* *कार्यकर्ताओं को नाराजगी खुलकर आ रही सामने….राजनितिक फूट का फायदा… आखिर किसको…?.?.?* पढ़िए पूरी ख़बर

Chunesh Sahu