hindmedianews
Breaking News
अन्य

प्राथमिक शाला रहमान कांपा में समर क्लास का हुआ आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया- बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कांपा में समर क्लास का आयोजन किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी के सफल मार्गदर्शन में पुरे विकासखंड के स्कूलों में समर क्लास का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में वनांचल के रहमान कांपा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर द्वारा विभिन्न कलाओं में गहन रुचि रखने वाले शिक्षक शिवकुमार बंजारे के साथ मिलकर समर क्लास आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को कच्चे बांस बैम्बू स्टीक से पेंटिंग सिखाया गया, साथ ही खेलकूद, क्राफ्ट कला, चित्रकला, पेंटिंग, होम डेकोरेशन, मिट्टी के कार्य, कविता, कहानी लेखन, व्यक्तित्व विकास, योग शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता आदि विषयों पर कौशल विकास प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया गया। प्राथमिक शाल केशली गोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे ने कहा कि समर क्लास बच्चों को नए अवसर तलाशने, भयमुक्त वातावरण में समय बिताने और नई चीजों को आजमाने का मौका देता है‌। आत्मविश्वास और स्वतंत्रता को विकसित करने का, बच्चों की झिझक दूर करने हेतु अच्छा मंच प्रदान करता है। संकुल प्राचार्य श्रीमती एन के एक्का, समन्वयक हमिद उल्ला खान के विशेष सहयोग से लक्ष्मण बांधेकर द्वारा बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश का उपयोग, तथा गर्मी के मौसम संबंधी मौसमी बिमारियों तथा समस्या समाधान के उपाय भी बताए गए‌।

संबंधित पोस्ट

RIL को पहली तिमाही में हुआ 13,248 करोड़ रुपये का मुनाफा, जियो के ARPU में हुई 7.4 फीसद की वृद्धि

Admin

 दो दिवसीय जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को   *कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने लिया तैयारियों का जायजा*

Chunesh Sahu

रत्नावली को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की मिली जिम्मेदारी

rakeshbhaskar

पत्नी दूसरे पुरुष के साथ भाग जाने के बाद पति ने अपने पत्नी की पप्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,, पुलिस जांच में जुटी,

Chunesh Sahu

*निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* *आरोपी मृतिका रामबती का जेठ निकला हत्यारा।* *आरोपी विजय के द्वारा मृतिका के बाल को पकडकर सिर को जमीन में पटक कर की हत्या।*

Chunesh Sahu

जिले में पूरे हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मुख्य समारोह में संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने किया ध्वजारोहण

Chunesh Sahu