hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*RTO उड़नदस्ता टीम की अवैध वसूली ताबड़तोड़ अभियान जारी है सांय सांय…..* *मुख्यमंत्री के निर्देश को मोहरा बना साय सरकार को बदनाम करने की साजिश…* *कवर्धा हादसा आपदा को अवसर बना रहें हैं मिश्रा जी..* वसूलीकर्ता को बचाने में जुटे उड़नदस्ता प्रभारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/धमतरी 

धमतरी जिला में आर टी ओ उड़नदस्ता की टीम जिसका क्षेत्र रायपुर से जगदलपुर तक एक ही क्षेत्र में है जहां बड़े वाहनों, ओवरलोड, बीमा इत्यादि जैसे जुरूरी दस्तावेजों की पड़ताल के लिए आरटीओ विभाग की उड़नदस्ता टीम 24 घंटे इस रूट की चौंक चौराहे, जंगल बेल्ट में पेड़ की छांव में गाड़ी खड़ी कर चेकिंग किया जाता है।

हाल ही की ताजा घटना कवर्धा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं।

 इस हादसे में 15 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 12 घायलों में 3 ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में 17 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो हुए थे। वहीं इस घटना से बीती रात भी कोतवाली क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव के पास एक ही ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियां हादसे का शिकार हुई थीं। इसमें एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं चालक समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए थे

जिसको लेकर सूबे के मुखिया का आदेश बता कर चेकिंग किया जा रहा था,

पूरा मामला जिला में चेकिंग कर रहे आरटीओ उड़नदस्ता की टीम ने एक पिक अप जिसमें 10_12, महिलाएं,4 पुरुष और 3,4 छोटे बच्चे शामिल थे, कुरूद विकासखंड के परसवानी ग्राम से नहावन कार्यक्रम से लौट कर कुरूद छाती के रास्ते धमतरी होकर अपने ग्राम जा रहे थे इसी बीच ग्राम छाती के पास उड़नदस्ता की टीम ने पिक अप को पकड़ कर आरटीओ कार्यालय धमतरी भोयना_कुकरेल लेकर आए थे जिसमें पिक अप वाहन में टैक्स नहीं पटाने का हवाला देकर लंबी मोटी रकम में चालान काटने की बात हुई,

वहीं पिक अप वाहन में महिला छोटे बच्चे कुछ पुरुष कुल लगभग 17_20 लोग जो कि मरनी के नहावन कार्यक्रम से वापसी हों रहे थे, गाड़ी पकड़ने और लम्बी चौड़ी चालान काटने का रौब दिखाकर चालक के मन में भय पैदा किया गया।

वहीं इस घटना से डरा सहमा हुआ पिक अप वाहन चालक मामले को सेटल मेंट को लेकर सौदा किया जो कि 3000 तीन हज़ार रुपए आनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भूपेश साहू के नाम पर किया गया,।

। घटना की सूचना पर भोयना मथुरा डीह के कुछ लोग मौके पर उपस्थित हुए वहीं कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए जिसको देखकर आरटीओ उड़नदस्ता की टीम के निरीक्षक आरक्षक मिश्रा समेत भूपेश साहू पैसा को वापस कर भाग खड़े हुए।

आपको बताते चलें यह पहली मर्तबा नहीं है जब किसी छोटे बड़े गाड़ियों से चेकिंग फिटनेस, ओवरलोड, टैक्स पेमेंट, सरकार को राजस्व बकाया के नाम पर कहीं भी गाड़ी खड़े कर के स्वयं की स्वार्थ सिद्ध कर अवैध राजस्व का निर्माण कर रहे हैं और इस राजस्व का बटवारा सम्बंधित लोगों को होते आ रहा है।

वहीं जब आसपास के लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ तो आरटीओ उड़नदस्ता टीम की गाड़ी दबे पांव भागते नज़र आए वहीं अवैध लेन देन के एवज में फर्जी एक चालान बनाय जिसमेें 40 से अधिक लोगों की सवारी का जिक्र किया गया है जबकि पिक अप वाहन चालक ने बताया की मात्र 17 व्यक्ति ही बैठे थे…।

अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गरीब भोले भाले जनता के जेब में डंका डालने और गलत तरीके से फसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं… वाहन मालिक ने बताया की तीन हज़ार की रकम इस नम्बर पर 6267****298 में ट्रांजेक्शन किया है।

बहारहल अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है की उक्त नम्बर उपयोगकर्ता कौन है और आरटीओ उड़नदस्ता टीम में इसकी क्या भूमिका या पद पर है साथ इस अवैध वसूली टीम मे कौन कौन शमिल है…

मामले में आरटीओ उड़नदस्ता प्रभारी संतोष झा ने कहा है कि यदि ऐसी घटनाएं हुईं हैं तो जांच कराएंगे पहले आप सबूत भेजिए।l

लेकिन आज वर्तमान में पुनः पक्ष लेने के लिए संतोष झा से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई, इसके साथ ही मिश्रा जी से भी सम्पर्क किया गया जिस पर उनका कहना है की घटना के बारे में उन्हे जनकारी नहीं जानकारी के लिए आरटीआई का सहारा ले, बोलकर सम्पर्क तोड़ दिया गया,।

इस तरह से जि़म्मेदार का जवाब देना और किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं करने से मामले में अब और भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है..की ऐसे और भी कितने भुक्त भोगी गरीब होंगे जो इनके अवैध राजस्व वसूली का शिकार बने होंगे.?.?.?.?.

वहीं मामला अब इस मामल में अधिकारी अपने निचले कर्मचारी को बचाने में तूले हुए हैं, ताकि बात आगे न जाए।

बहारहाल मामले में  मुख्यमंत्री और परिवहन आयुक्त साथ ही जिला कलेक्टर से शिकायत की तैयारी में देखना होगा क्या कार्यवाही किया जाता है जिससे की अवैध राजस्व वसूली में ब्रेक लगे….?.?.?.?

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ईसाई समाज द्वारा नए धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 के विरोध में विशाल एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर में प्रवेश प्रारंभ 

hindmedianews

जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘पहल’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली संवाद सभा कक्ष मुंगेली में सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु सर्व समाज प्रमुखों की बैठक आयोजन किया गया

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कर्रेझर में नवनिर्मित भव्य महतारी सदन का किया वर्चुअल लोकार्पण 

Chunesh Sahu

तहसीलदार के स्टे आदेश के बावजूद ढलाई, पुलिस मौजूदगी में मारपीट का आरोप नगर पंचायत चिखलाकसा में अवैध निर्माण के लिए पानी टैंकर भेजने का भी आरोप

Chunesh Sahu

पांडातराई पुलिस ने जुआ पर की बड़ी कार्यवाही

hindmedianews