hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रेत के अवैध परिवहन के लेकर विधायक उतरे सड़क पर, लेकिन हो गई उन्ही की किरकिरी!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी विधायक ओमकार साहू द्वारा सोमवार रात अपने गृहग्राम आमदी में अपने समर्थकों के साथ रेत से भरी महाराष्ट्र की 25 से ज़्यादा ट्रकों द्वारा अवैध रेत परिवहन बताते हुए रोक दिया गया, साथ ही अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के पीछे भाजपा सरकार से जुड़े हुए लोग हैं जिनकी जिला प्रशासन से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए चक्काजाम भी किया, इस दौरान लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय तक सभी ट्रकें रोककर रखी गईं, जिससे अन्य राहगीरों को भी कई कठिनाइयां उठानी पड़ीं।
हालांकि इस मामले में सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी गाड़ियों की जांच की गई और सभी के पास वैध दस्तावेज़ पाए गए, इसलिए किसी गाड़ी में कोई कार्यवाही नही की गई, और सभी ट्रकों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
मालूम हो कि जिले की रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन जिले समेत अन्य राज्यों में किया जाना आज की बात नहीं यह सिलसिला बरसों से चला आ रहा है! लेकिन विधायक जी को शायद पहले के मामलों जानकारी नहीं है! इस मामले में जिले के जागरूक नागरिकों का कहना है कि विधायक जी को जिले की रेत खदानों में होने वाले अवैध खनन व परिवहन की इतनी ही चिंता है तो वे उन तमाम खदानों का दौरा कर उन्हें बंद करवाएं जहां दिन रात अवैध खनन व परिवहन किया जा रहा है। बिना किसी सबूत के चंद ट्रकों को रोककर सुर्खियों में आना विधानसभा के मुखिया को शोभा नहीं देता। उन्हें जनहित के अन्य मुद्दों की तरफ भी ध्यानाकर्षण करना चाहिए।

 

 

कुंदन साहू 

संबंधित पोस्ट

अपराध पर नियंत्रण नहीं,तीसरी आंख फंड का उपयोग नहीं 

hindmedianews

*रूद्री पुलिस ने किया आईपीएल सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार*

Chunesh Sahu

स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों पर, जमीनी हकीकत में गंगानगर वार्ड नं. 7 बना गंदगी का अड्डा

hindmedianews

छग को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम छेड़ी, रत्नावली कौशल 

hindmedianews

*भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल और जुंगेरा मंडल ने मोर्चा अध्यक्षों का किया भव्य स्वागत*

Chunesh Sahu

कुदरत का कहर:सहसपुर लोहारा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत, किसान गहरे सदमे में

hindmedianews