hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सट्टा पट्टी लिखने वाले दो आरोपियों हुए गिरफ्तार,थाना सिटी कोतवाली का मामला 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम, जिला के थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक-19.01.2024 को जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधी गतिविधि पर सतत निगाह रखते हुए, अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था। इसी दौरान पुलिस टीम को दो अलग-अलग विश्वसनीय मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुआ। कि एक व्यक्ति ठाकुरपारा सार्वजनिक मंच के पास तथा एक व्यक्ति काली मंदिर गार्डन के पास अवैध धन अर्जित करने के नियत से रूपये पैसे पर दाव लगाकर हार जीत का सट्टा पट्टी लिख कर क्षेत्र के माहौल को खराब कर रहे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी (1)भोलाराम पिता भारत राम जांगड़े उम्र 45 वर्ष साकिन ठाकुर पर कवर्धा थाना सिटी कोतवाली को गवाहों के समक्ष रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी,01 नग डॉट पेन, एवं नगदी रकम 1070/ रुपये को जप्त कर धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया।
(2) काली मंदिर गार्डन के पास आरोपी कृपा साहू पिता रूप राम साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 02 कैलाश नगर कवर्धा थाना सिटी कोतवाली कबीरधाम को अवैध धन अर्जित करने के नियत से अंकगणित के आधार पर रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पुलिस टीम के द्वारा धरदबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 01नग सट्टा पट्टी,01नग डॉट पेन व नगदी रकम 910/ रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

संबंधित पोस्ट

विवादित भूमि पर पीएम आवास निर्माण की जांच करने पहुँचे दो व्यक्तियों पर हमला, प्रेस आईकार्ड भी तोड़ा

Sakshi Bansod

मुठभेड़ में मारी गई नक्सली लीडर रूपी को शहीदी विदाई! अंतिम संस्कार में गूंजा ‘हिडमा सांग

Sakshi Bansod

सीजफायर शर्तों में शामिल किया ‘टोल टैक्स’ प्रस्ताव; भारतीय विशेषज्ञों ने जताई चिंता, दक्षिण अंडमान में भी टोल की मांग उठी

Sakshi Bansod

*जिला पंचायत अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले के कोहिनूर,शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित होंगे शिक्षक शिव कुमार बंजारे

hindmedianews

स्कूल में वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बाद कार्रवाई, प्रधान पाठक की वेतन वृद्धि रोकी गई RTI से खुलासे के बाद शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच और आपराधिक कार्रवाई की मांग उठाई

Sakshi Bansod