hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

पालक शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कुंडा – पंडरिया विकास खंड के अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक गुंझेटा में पालक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षक भरत डोरे ने पालक शिक्षक संघ की बैठक के महत्व को बताते हुए स्कूल की कार्य योजना पालकों के सामने रखी और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पालकों को स्कूल की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग रखने की अपील किया।विद्यार्थियों की स्कूल में उपस्थित को प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा के बाहर प्रतिमाह अच्छी उपस्थित वाले विद्यार्थियों के नाम डिस्प्ले किए जाएंगे। लघु और दीर्घ अवकाश में मेन गेट से बाहर जाने में पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और पुस्तक वितरण की जानकारी प्रधान पाठक शैल सोयाम द्वारा पालकों को दी। बैठक में निर्णय हुआ मेन रोड से स्कूल तक आर सी सी रोड बनाने के लिए पालक इस विषय पर पंचायत के साथ ही विधायक से भी चर्चा करेंगे।
               नवीन कार्यकारिणी का गठन पालक शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष दिलीप चौहान, उपाध्यक्ष कांता निर्मलकर, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्तिक निषाद, जला यादव, त्रिवेणी निषाद,अनिल निर्मलकर, पारस चंद्राकर, धुनी चंद्राकर, संजय बरमाते, सोनू निर्मलकर और मोहित निर्मलकर मनोनीत हुए। बैठक का संचालन शिक्षक भरत डोरे ने किया।

संबंधित पोस्ट

परिवार नियोजन अन्तर्गत दी जाने वाली स्थाई अस्थाई साधनों पर डाला गया प्रकाश…. परिवार नियोजन के उपायों पर की गई चर्चा…. देखिए पूरी रिपोर्ट

Chunesh Sahu

शर्मनाक! पंडरिया में शासकीय डॉक्टर को पड़ा थप्पड़, फेडरेशन मौन—प्रभारी CMHO बने आरोपी की ढाल

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर प्रोत्साहित किया

hindmedianews

भू माफियाओं के हौसले बुलंद….नियमो को अंगूठा दिखा कर प्रसासन के नाक के नीचे कर रहे अवैध प्लांटिंग

Chunesh Sahu

जनजातीय गौरव दिवस पर रायगढ़ में संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

Sakshi Bansod

स्वर्णिम इतिहास रच रही विधायक भावना बोहरा: 16.09 करोड़ रुपए से अधिक राशि की निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन 

hindmedianews