hindmedianews
Breaking News
अन्यखेलछत्तीसगढ़

*फील्डर-बॉलर एवं दो बैट्समैन के रनिंग के सामंजस्य का खेल है क्रिकेट : डीपेंद्र साहू* *सारंगपुरी में चार दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, डीपेंद्र साहू ने किया विजयी टीमो को सम्मानित*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*फील्डर-बॉलर एवं दो बैट्समैन के रनिंग के सामंजस्य का खेल है क्रिकेट : डीपेंद्र साहू*

 

*सारंगपुरी में चार दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, डीपेंद्र साहू ने किया विजयी टीमो को सम्मानित*

 

धमतरी – ग्राम सारंगपुरी में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गुरु पर्व के अवसर पर राइडर 99 क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चार दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था, जिसमें 24 से अधिक टीमों ने भाग लिया। जिसमे डी पी एस क्रिकेट टीम कोलियारी प्रथम एवं इलेवन करेठा की टीम द्वितीय रहा । समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू सम्मिलित होकर फाइनल मैच का आनंद लिया एवं प्रथम स्थान अर्जित करने वाले एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रिकेट टीम को पुरस्कार वितरण कर जीत की बधाई दिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट युवाओं का बहुत ही लोकप्रिय खेल है क्षेत्र में दिन और रात्रि दोनों समय पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रही है, क्षेत्र के हुनरमंद खिलाड़ी इस खेल में अपना भविष्य निर्धारण करते हुए खेल के प्रति अपनी रुचि बनाए रखें और आगे बढ़े।

क्रिकेट का खेल अगर कहां जाए तो सामंजस्य का खेल है जिसमें फील्डर बॉलर का सामंजस्य एवं दो बैट्समैन का रनिंग सामंजस्य महत्वपूर्ण है, कार्यक्रम में आमदी मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू ने उपस्थित रहकर सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन की एवं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किए। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार यादव ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से धन्नू जांगड़े अध्यक्ष खरेंगा सहकारी समिति, पूर्व सरपंच खरेंगा कुलेश्वर साहू एस कुमार सोनकर, राहुल सोनकर, होमेंद्र सोनकर, अनिल बारले, थनेंद्र, डेमन, राहुल, भूपेंद्र, उमेश, जीवराज, पुष्कर, करण कुमार, टोमेंद्, देवेंद्र, डागेंद्र सहित बड़ी संख्या खिलाड़ी एंव खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

 

 

CHUNESH साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*पीएम स्वनिधि के 6 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत गुण्डरदेही में लोक कल्याण मेला का आयोजन*

Chunesh Sahu

*शहीद जवान की स्मृति में हुआ शहादत दिवस समारोह, गर्व के क्षण में अनेक गणमान्य बने सहभागी*

Chunesh Sahu

उच्च वर्ग सेवानिवृत शिक्षक एसके अठभैया मोहरा निवास डंडेसरा ने कराया नेवता भोज ।

Chunesh Sahu

विद्यालय केशलीगोड़ान में स्वामी विवेकानंद की 121वीं पुण्यतिथि मनाई गई

hindmedianews

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान की हस्ताक्षर कर सराहना की

hindmedianews

शिक्षिका नीलम बनी नगर सैनिक — नेहा पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित

rakeshbhaskar