hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षास्वास्थ्य

विश्व बालिका दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित हुए जिले के दो उत्कृष्ट वॉलिंटियर्स

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

विश्व बालिका दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित हुए जिले के दो उत्कृष्ट वॉलिंटियर्स

धमतरी, 14 अक्टूबर 2022/ विश्व बालिका दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर दो दिवसीय नोनी जोहार कार्यशाला का आयोजन 10 एवं 11 अक्टूबर को रायपुर में किया गया, जहां धमतरी जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले दो चेंजमेकर चैंपियंस (वॉलिंटियर्स) सम्मानित किए गए। युनिसेफ की जिला समन्यक सुश्री नुपूर पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने उपस्थित सभी वालिंटियर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल में सर्वाधिक योगदान और सहयोग रोको टोको के स्वयंसेवकों से मिला आम लोगों की जान बचाने उन्होंने हरसंभव प्रयास भी किए। इसी तरह टीकाकरण व जनजागरूकता अभियान में भी उनका व्यापक सकारात्मक भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी मोहल्ला क्लास जैसे शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों की सराहना की। जिला समन्वयक ने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे रोको-टोको भी काफी सफल रहा। इसमें जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले वॉलिंटिर्स श्री अर्जुन सिंह व श्री डेमन सोनकर ने तीन किलोमीटर सड़क पर कोरोना जागरुकता का संदेश लिखा। इसके अलावा जिले का पहला देसी सेनिटाइजर मशीन का निर्माण, रक्तदान शिविर आयोजित कर एक ही दिन में 74 यूनिट रक्त संग्रहित करने, 30 किमी सायकल रैली जैसे नवाचार कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हरसंभव प्रयास किया। वॉलिंटियर्स के सम्मानित होने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

hindmedianews

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम खैरबना के वरिष्ठजनों से भेंट मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना

hindmedianews

प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की पत्रिका “शिक्षा के गोठ” में मिला स्थान”

hindmedianews

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्रों के वितरण की प्रक्रिया शुरू की, जारी किया ये आदेश

Sakshi Bansod

चुनाव प्रक्रिया को विधिक ढांचे के भीतर और सुदृढ़ करने हेतु निर्वाचन आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को किया आमंत्रित

aakashbanjare

धरना स्थगित, पर संघर्ष जारी: तीन माह में आदेशों के पालन की कसौटी

Chunesh Sahu