
पर्यावरण प्रेमी पूनारद पटेल के कार्यो को आगे बढ़ाने सामने आया. राजीव गांधी युवा मितान क्लब अरमरीकला के सदस्य.. पेड़ पौधों का संरक्षण लिया संकल्प….
बालोद गुरूर.. राजीव युवा मितान क्लब अरमरीकला के सदस्यों ने पर्यावरण प्रेमी व पेड़ों को पुत्रों के समान सेवा करने वाले पुनारद पटेल द्वारा लगाए गए 300 से अधिक वृक्षो पर बरसात के मौसम के कारण अनेक तरह की बीमारी लग रहा है. जिसको ध्यान देते हुए मितान क्लब के क्लब के साथियों ने छोटे पौधों में रासायनिक कीटनाशक दानादार का छिडकाव व बडे वृक्षों में चुना की पुताई कर पेड़ पौधों को संरक्षित संवर्धित करने का कार्य किया है. पर्यावरण प्रेमी पुनारद पटेल ने बताया कि मौसम प्रतिकूल होने के कारण पेड़ पौधों में अनेक तरह का बीमारी लग रहा है. मै आर्थिक रूप से कमजोर हू तो यह जानकारी क्लब के सदस्यों को दिया जिन्होंने स्वयं के राशि से व श्रम दान कर मेरे द्वारा लगाए गए 300 से अधिक वृक्षो मे दवाई डाला गया . जिससे वृक्ष संरक्षण प्रदान होगा श्रमदान करने में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष नुरेंद्र साहू, सचिव टेकराम पटेल, कोषाध्यक्ष डेमन सार्वा व सदस्य यीशु देवांगन, पिकेश विश्वकर्मा, शुभम शर्मा थे. क्लब के सदस्यों के कार्यो से ग्राम वासियों सहित पर्यावरण प्रेमियों ने क्लब के सदस्यों को बधाई दी है. पर्यावरण की सुरक्षा ही सबसे बड़ा दायित्व है. वहीं पर्यावरण प्रेमी पूनारद पटेल को. को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है…
चुनेश साहू 7049466638





