hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भीमा कोटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने भीमा कोटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

धमतरी, 06 मई 2022/ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। केबिनेट मंत्री अपने प्रवास के दौरान आज शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर से नगरी विकासखंड के ग्राम डोंगरडुला पहुंचे, जहां पर ग्राम कोटाभर्री के समीप क्षेत्र के विख्यात भीमा कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्री सिंहदेव पूरे विधि विधान से कोटेश्वर महादेव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की प्रगति व खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने वैद्यराज संघ के सदस्यों से संक्षिप्त भेंट की।
इस अवसर पर पंचायत मंत्री ने कहा कि सदियों से लोग जड़ी बूटियों और प्राकृतिक औषधियों से उपचार कराते रहे हैं तथा प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें सतत प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना बंजारे, पूर्व विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 शहीद जवानों को नमन कर पौधा रोपड़ किया गया ।

hindmedianews

अमित बघेल के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, पुलिस जांच की निगरानी की मांग को लेकर डिवीजन बेंच का फैसला

Sakshi Bansod

साढ़े 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 20 मई को कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में होगा आयोजन

Chunesh Sahu

कांग्रेस सरकार तथा विधायक ममता चंद्राकर के विधानसभा क्षेत्र में सरपंच, सचिव और R E S के अधिकारी के मिली भगत से भ्रष्टाचारी का खेल ।

hindmedianews

स्वतंत्रता दिवस पर नशामुक्ति और देशभक्ति का संदेश लेकर सैकड़ों युवाओं ने निकाली बाइक रैली*

Chunesh Sahu